ऑस्कर विनिंग फिल्म 'पैरासाइट' के एक्टर Lee Sun-Kyun की मौत, कार में मिले मृत, जानें क्या है मामला

South Korean Actor Lee Sun-Kyun Death: ऑस्कर विनिंग फिल्म 'पैरासाइट' के फेमस साउथ कोरियाई एक्टर ली सन-क्युन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 48 वर्षीय अभिनेता की मौत हो गई है। योनहाप न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार एक्टर ली सन-क्युन पर गैरकानूनी ड्रग्स को लेकर सरकारी कार्रवाई चल रही थी। उन पर कथित तौर पर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने को लेकर भी जांच चल रही थी।

ली सन-क्युन के घर पर मिला सुसाइड नोट
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक ली सन-क्युन आज यानी 27 दिसंबर 2023 की सुबह सियोल के एक पार्क में एक कार के अंदर ब्रिकेट्स के पास बेहोश पाए गए थे। दूसरी तरफ ली की पत्नी ने पुलिस को एक्टर के लापता होने की जानकारी दी थी और बताया था कि एक्टर ने घर में सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसके बाद ली की तलाश की जा रही थी। आखिराकर ली अपनी कार में मृत पाए गए।

Lee Sun-Kyun

दक्षिण कोरिया में ड्रग्स कानून की सख्ती
आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया में ड्रग्स कानून काफी सख्त हैं। नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए यहां पर गंभीर सजा मिलती है। जानकारी के अनुसार अपराधियों को कम से कम छह महीने की जेल हो सकती है। वहीं दक्षिण कोरिया में बार-बार अपराध करने पर और नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल व्यक्तियों को 14 साल तक की जेल हो सकती है।

'पैरासाइट' से मिली थी इंटरनेशनल लेवल पर पहचान
आपको बता दें कि ली सुन-क्युन ने फिल्म 'पैरासाइट' में एक अमीर परिवार के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। दक्षिण कोरियाई सिनेमा में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2012 की थ्रिलर फिल्म 'हेल्पलेस' और 2014 की सुपरहिट फिल्म 'ऑल अबाउट माई वाइफ' में दमदार रोल निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+