Rihanna को नहीं जानते थे ओरी, बातचीत करने के लिए बनाया ये अनोखा प्लान, पार्टी में किया ऐसा काम

Orry And Rihanna: बॉलीवुड में ओरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह बिना काम किए भी लाइमलाइट में रहते है। हर सेलिब्रिटी के साथ वह अक्सर पोज देते हुए नजर आते हैं। बॉलीवुड के सभी स्टारकिड्स उनके बेस्टफ्रेंड्स हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ओरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी ओरी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अंबानी परिवार के साथ खूब मस्ती की। इस बीच उनका क्रेज तो तब बड़ा जब ओरी ने मशहूर पॉप स्टार रिहाना के साथ जामनगर में पोज दिए यहां तक कि उन्होंने रिहाना को ईयररिंग्स भी तोहफे में दे दिए।

Orry

हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान ओरी से पूछा गया कि उन्हें रिहाना से मिलकर कैसा लगा तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'शायद आपको यकीन नहीं हो, लेकिन जामनगर में मिलने से पहले मैं नहीं जानता था कि रिहाना कौन हैं। मैंने उनका इंस्टाग्राम नेम पढ़ा था, जो 'Badgalriri' है। ऐसे में मैं 'Badgalriri' को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहा था और उनसे प्यार करता था।'

ओरी ने आगे खुलासा किया कि अंबानी पार्टी में उनके बीच हुई पूरी बातचीत उनकी 'मार्केटिंग चाल' का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि, 'मेरी एक मार्केटिंग ट्रिक थी जो मुझे अभी रिवील नहीं करनी चाहिए। ऑब्जेक्ट्स ऑफ ओरी /ऑब्जेक्ट्स ऑफ इंटरेस्ट। इवेंट के दौरान रिहाना ने मुझसे कहा कृपया मुझे बाली चाहिए।' मैंने कहा, 'बेशक!' और मैंने अपने दोस्त से कहा, 'अपना फोन निकालो। यही वह क्षण है जिसके लिए मैंने यह बाली पहनी थी। फोन निकाला उसके बाद मैंने बाली दे दी। हालांकि उसके कुछ देर बार उन्होंने खो दी थी।'

बता दें कि, जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग तीन दिन तक चला था। जिसमें देश से लेकर विदेश तक की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। इस खास मौके पर बिल गेट्स, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर और सोनम कपूर जैसे तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+