सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के घर में हुई करोड़ों की चोरी, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के घर में हुई करोड़ों की चोरी, जानें कितनी संपत्ति के मालिक
नई दिल्ली, 09 अप्रैल: अनिल कपूर की बॉलीवुड स्टार बेटी सोनम कपूर और उनके दामाद आनंद आहूजा अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। आए दिन सोनम कपूर अपने लंदन के आलीशान घर की फोटो शेयर कर वाहवाही बटोरती रहती हैं। सोनम कपूर की ससुराल वाला आलीशान घर दिल्ली में हैं जहां करोड़ों के जवाहरात और नगदी की चोरी हुई हैं। ताज्जुब की बात ये है कि आनंद की मां को इस चोरी का पता लगभग डेढ़ महीने बाद पता चला जब उन्होंने लंबे असरे बाद अपने घर का लॉकर खोला तो पता चला 1.41 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हो गए। इस घर में आनंद आहूजा के पिता हरीश आहूजा, मां प्रिया आहूजा और आनंद की दादी सरला आहूजा रहती हैं।

कौन हैं आनंद अहूजा
सोनम कपूर के पति आनंद दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हरीश अहूजा के ग्रेंडसन हैं जो जिनका नाम देश के टॉप एक्सपोर्ट हाउस मालिकों में शुमार है। आनंद आहूजा 'शाही एक्सपोर्ट' के मालिक हरिश आहूजा के बेटे हैं, अब आनंद इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। इस कंपनी का सालाना टर्न ओवर 3000 करोड़ का है।

अमेजन डॉट कॉम में कर चुके हैं नौकरी
आनंद आहूजा ने दिल्ली के अमेरिकन एंबेसी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद Wharton School of the University से पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अनुभव हासिल करने के लिए उन्होंने अमेरिका में ही अमेजन डॉट कॉम में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया है।

फेमस फैशन ब्रांड के मालिक हैं आनंद अहूजा
बता दें कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा एक सस्सेज बिजनेसमैन हैं, Clothing Brand 'Bhane'के मालिक हैं और मल्टी ब्रांड जूतों की कंपनी Veg Non-veg के भी मालिक हैं।

3000 करोड़ से अधिक के मालिक हैं आनंद अहूजा
आनंद अहूजा सटीक संपत्ति अभी भी अज्ञात है, लेकिन कई रिपोर्टों में दावों के अनुसार उनकी वार्षिक आय लगभग 450 मिलियन अमरीकी डालर है। यानी लगभग 3000 करोड़ रुपये है। आनंद आहूजा की कुल संपत्ति $650 मिलियन से अधिक होने का अनुमान है। उनकी कुल संपत्ति का अधिकांश हिस्सा उनकी पहले से स्थापित निर्यात कंपनी से आता है। कथित तौर पर, शाही एक्सपोर्ट्स का वार्षिक कारोबार $450 मिलियन है।

दिल्ली के लुटियंस में हैं ये आलीशान बंगला
सोनम कपूर का ससुराल लुटियंस दिल्ली के पृथ्वीराज रोड पर है जहां पर चोरी हुई है। सोनम के पति का यह बंगला आनंद अहूजा के दादाजी हरीश अहूजा ने वर्ष 2015 में खरीदा था। 3170 स्वायर यार्ड में बने इस बंगले की कीमत लगभग 173 करोड़ है 900 स्कॉयर फीट के बिल्डप एरिया पर बने इस बंगले का नाम शेर मुखी है ।

सोनम और आनंद अहूजा की कुल संपत्ति
वहीं अगर सोनम और आनंद अहूजा की कुल संपत्ति की बात की जाए तो दोनों की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 462 मिलियन अमरीकी डालर है, यानी कि 3085 करोड़ रुपये है। वो बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल में से एक हैं। सोमन कपूर की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 85 करोड़ रुपये है। सोनम कपूर के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लक्ज़री सैलून और ऑडी क्यू 7 भी है, और वह जुहू के एक लक्जरी घर में भी रहती हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि लगभग 25 करोड़ रुपये की कीमत है।












Click it and Unblock the Notifications