Onam 2023: नयनतारा ने बच्चों के साथ मनाया पहला ओणम, पति विग्नेश के साथ मिलकर केले के पत्तों पर खाया खाना
Onam 2023 Nayanthara: साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। नयनतारा बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक एटली के अनुसार शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी। आपको बता दें कि नयनतारा ने कुछ समय पहले ही अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन से शादी की थी। दोनों के जुड़वा बच्चे भी हैं। ऐसे में ये कपल इस बार स्पेशल तरीके से ओणम मनाता नजर आया है।
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने मनाया ओणम
अपने जुड़वा बच्चों के साथ नयनतारा और विग्नेश शिवन का ये पहला ओणम है। दोनों ने बड़े धूमधाम से इस त्योहार को मनाया और इसकी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ओणम के खास मौके पर नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वां बच्चों को केले के पत्तों पर खाना खिलाया। विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटों को खाना खिलाते हुए ओणम की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विग्नेश और नयनतारा का बच्चों के साथ पहला ओणम
विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है- मेरे बच्चों उइर और उलागम के साथ पहला ओणम। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। यहां त्योहार थोड़ा जल्दी शुरू हो जाता है, इसलिए एडवांस में सबको हैप्पी ओणम। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ओणम के लिए नयनतारा और विग्नेश ने दोनों बेटों को पारंपरिक मुंडु पहनाया था, जिसमें दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे।
नयनतारा और विग्नेश की शादी
साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 जून 2022 में शादी कर ली थी। वहीं अक्टूबर 2022 में नयनतारा सरोगेसी से जुड़वां बच्चों की मां बनीं। फिलहाल नयनतारा और विग्नेश शिवन अपने पैरेंटहुड को इन्जॉय कर रहे हैं। वहीं नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications