आध्यात्म की राह पर चलते ही 36 साल की समांथा रुथ प्रभु ने बदल लिया अपना लुक, कटवा लिए बाल और.....
Samantha Ruth Prabhu New Video: साउथ फिल्मों की दमदार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी गंभीर बीमारी के चलते एक्टिंग से एक लंबा ब्रेक ले चुकी हैं। खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु अपने इलाज के लिए आगामी 20 अगस्त के आसपास अमेरिका के लिए रवाना होंगी। फिलहाल सामंथा योग और मेडिटेशन की मदद से अपनी हेल्थ का पूरा ख्याल रख रही हैं। इसी बीच सामंथा का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि सामंथा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए अपने घर पर आराम कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इन दिनों वह अपने शरीर को ठीक करने और अपने मन को शांत रखने के लिए योग और मेडिटेश की मदद ले रही हैं। सामंथा ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ अपनी आगामी अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि सामंथा रुथ प्रभु ने खुद बताया है कि वह अब एक साल का लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं।

सामंथा ने अपनाया नया लुक
हाल ही में सामंथा ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह नए हेयर कट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों काफी छोटा करवा लिया है। समांथा का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि 36 साल की समांथा रुथ प्रभु काफी लंबे समय से साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वह हिंदी वेब सीरीज फैमिली मैन 2 में भी नजर आ चुकी हैं।
सामंथा के नए हेयरकट ने मचाया हंगामा
सामांथा रुथ प्रभु ने काम से तो ब्रेक ले लिया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने नए लुक के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में वह स्माइल करती नजर आ रही हैं। सामांथा ने अपना नया हेयरकट करवा रखा है। सामांथा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।
इलाज के लिए अमेरिका जा रही हैं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु ने खुद सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था कि वह इस साल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहती हैं। वह पहले खुद को पूरी तरह से फिट करना चाहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने बताया था कि एक्ट्रेस एक साल तक किसी भी नए प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट नहीं कर रही हैं क्योंकि वह अपनी ऑटोइम्यून बीमारी, मायोसिटिस के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाली हैं। इस बीमारी के चलते मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और पूरे शरीर में बहुत दर्द होता है।












Click it and Unblock the Notifications