नुसरत जहां की यश दासगुप्ता के साथ सामने आई ऐसी रोमांटिक तस्वीरें, लोग बोले- अब मानना पड़ेगा दोनों पति-पत्नी

मुंबई, 13 अक्टूबर: बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां बीते कुछ समय से यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। निखिल जैने से शादी टूटने के बाद और फिर प्रेग्नेंसी के दौरान यश लगातार नुसरत के साथ दिखे हैं। दोनों की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। अब एक नया फोटोशूट सामने आया है, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में दिखे हैं।

प्यार भरे अंदाज में कराया फोटोशूट

प्यार भरे अंदाज में कराया फोटोशूट

नुसरत जहां और यश दास गुप्ता ने साथ में जो फोटोशूट करवाया है, उसमें दोनों की अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। नुसरत इन तस्वीरों में यश की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और उन पर प्यार लुटा रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर काफी कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि दोनों जिस तरह से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, उससे तो साफ है कि ये शादी कर चुके हैं।

साथ में की दुर्गा पूजा

दोनों ने दुर्गापूजा भी साथ में ही की है। यश दासगुप्ता के फैनपेज से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें नुसरत और यश दासगुप्ता साथ में नजर आ रहे हैं। बता दें कि नुसरत ने 2019 में निखिल जैन के साथ शादी की थी। कुछ समय बाद नुसरत प्रेग्नेंट हुईं तो निखिल ने कहा उन्हें इस बारे में नहीं पता है। नुसरत मां बनीं तो रजिस्ट्रेशन से पता चला कि बच्चे के पिता यश दासगुप्ता हैं।

यश दासगुप्ता के बर्थडे पर उनको लिखा था 'पति'

यश दासगुप्ता के बर्थडे पर उनको लिखा था 'पति'

नुसरत ने अब तक ये नहीं बताया है कि उन्होंने यश दासगुप्ता से शादी की है या नहीं की है। हाल ही में यश दासगुप्ता के बर्थडे केक पर उन्होंने यश के लिए 'हसबैंड' लिखा था । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यश के साथ एक तस्वीर भी साझा की है और लिखा है-'हैपी बर्थडे माय लव'। जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके हैं। हालांकि नुसरत और यश ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।

Recommended Video

    Bengal By Election: TMC ने Babul Supriyo, Nusrat Jahan को नहीं बनाया स्टार प्रचारक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+