Honey-Nushrratt: हनी सिंह संग डेटिंग अफवाह पर नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ऐसा पहली बार हुआ जब..'

हनी सिंह का एक्स गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप हो चुका है। जिसके बाद वह एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ लव अफेयर को लेकर लगातार चर्चा में हैं।

Honey Singh

Nushrratt Bharucha Honey Singh Dating Rumours: सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। सिंगर की पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइव वह अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में हनी सिंह का एक्स गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप हुआ जिसके बाद उनका नाम एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ जोड़ा जा रहा है।

नुसरत भरूचा ने डेटिंग अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हनी सिंह ने नुसरत के म्यूजिक एल्बम के लिए काम किया। जिसकी वजह से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में दोनों के लव अफेयर की खबरें खूब चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चु्प्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस का रिएक्शन सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन
इन दिनों नुसरत भरूचा अपनी अपकमिंग फिल्म 'छत्रपति' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में साउथ के एक्टर श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस ने हनी सिंह संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी। नुसरत ने कहा है, 'मैं डेटिंग अफवाहों पर बात करने से बिल्कुल नहीं डरती हूं। यह मेरी जिंदगी का पहला डेटिंग अफवाह है। मैंने इतनी फिल्मों में काम किया लेकिन कभी भी डेटिंग की अफवाहें नहीं आई थीं।'

'मैंने हनी सिंह के साथ डेटिंग वाली अफवाह सुनी..'
नुसरत भरूचा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मैं कभी किसी के साथ स्पॉट नहीं हुई। लेकिन जब मैंने हनी सिंह के साथ डेटिंग वाली अफवाह सुनी तो मुझे इस बात की खुशी हुई कि वाह अब मेरे भी डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। अब तो लोग भी रैपिड फायर में मुझसे इस से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।' खैर एक्ट्रेस ने अपने इस जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।

एकसाथ स्पॉट हुए थे नुसरत और हनी सिंह
आपको बता दें कि, हाल ही में नुसरत भरूचा और हनी सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसमें हनी सिंह एक्ट्रेस का हाथ पकड़े हुए नजर आए। इस इवेंट के दौरान दोनो सितारों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। बस फिर जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों के हर तरफ दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई। खैर एक्ट्रेस ने अपने जवाब से यह साफ कर दिया कि यह एकमात्र अफवाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+