'नुसरत भरूचा एक बहुत बड़ी ड्रामा क्वीन है', केआरके ने एक्ट्रेस के इजरायल से भारत लौटने पर क्यों कही ये बात
KRK On Nushrratt Bharuccha: इस समय इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहा युद्ध सुर्खियों में छाया हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी इजरायल में फंस गई थीं । हालांकि अब वह सही सलामत मुंबई अपने घर लौट आई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस नुसरत भरूचा HAIFA फिल्म पुरस्कारों में भाग लेने के लिए इजरायल गई हुई थीं। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर फेमस फिल्म क्रिटिक्स कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने नुसरत भरूचा पर निशाना साधा है।
केआरके ने नुसरत भरूचा को कही ये बात
कमाल आर खान अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधते रहते हैं। वह अब तक कई मामलों में बॉलीवुड सेलेब्स की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं केआरके बॉलीवुड फिल्मों की भी जमकर आलोचना करते हैं। केआरके ने अब नुसरत भरूचा के इजरायल में फंसे होने और फिर भारत लौटने की पूरी घटना पर निशाना साधा है और इसे एक तरह का बड़ा ड्रामा बताया है।

केआरके बोले- नुसरत भरूचा एक ड्रामा क्वीन है
केरआरके ने अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा है- बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा गत शनिवार यानी 7 अक्टूबर 2023 को ही भारत वापस आ गई थीं लेकिन रविवार (8 अक्टूबर) सुबह उन्होंने न्यूज बना दी कि वह इजरायल में हैं और उनका संपर्क टूट गया है। एक घंटे बाद उन्होंने खबर दी कि वह सुरक्षित हैं और फ्लाइट पकड़ने के लिए इजरायल एयरपोर्ट पहुंच रही हैं। एक घंटे बाद उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि वह मुंबई पहुंच गई हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी बड़ी ड्रामा क्वीन हैं और साथ में बेशर्म भी हैं।
Nusrat Bharucha came back to India on Saturday. But on Sunday morning, she made a news that she has lost contact in Israel. After an hour, she made news that she is safe and reaching to airport to catch the flight. After an hour, she released a video that she has reached to…
— KRK (@kamaalrkhan) October 8, 2023
नुसरत भरूचा एयरपोर्ट पर घबराई हुईं नजर आई थीं
वहीं इजरायल से भारत पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का मुंबई एयरपोज्ञट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी परेशान लग रही हैं। नुसरत को एयरपोर्ट पर देखते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। नुसरत काफी घबराई हुई थीं और उनकी आंखों में आंसू भी नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसी से भी बात नहीं की। उन्होंने कहा- मैं अभी बहुत परेशान हूं मुझे घर पहुंचने दो प्लीज।












Click it and Unblock the Notifications