अब उर्फी जावेद की छोटी बहन अस्फी ने उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर दिखाईं दिलकश अदाएं

Urfi Javed Sister Asfi Javed: अस्फी जावेद अपनी बहन उर्फी जावेद को भी आजकल मात देने में लगी हुई हैं। उनका फैशन सेंस काफी गजब का है। अस्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

asfi javed

Urfi Javed Sister Asfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अक्सर अपने अतरंगी फैशन के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। वह कभी कांच तो कभी प्लास्टिक, कभी रस्सी तो कभी टेप से कपड़े बनाकर पहनती रहती हैं। कई बार तो वह फूल-पत्ती पहनकर भी कैमरे के सामने आ जाती हैं लेकिन आजकल उर्फी जावेद के साथ साथ उनकी बहन अस्फी जावेद भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। अस्फी जावेद सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद की छोटी बहन हैं जो आजकल अपने फैशन के चलते काफी फेमस हो गई हैं।

 सोशल मीडिया पर छाईं उर्फी की बहन अस्फी

सोशल मीडिया पर छाईं उर्फी की बहन अस्फी

अस्फी जावेद अपनी बहन उर्फी जावेद को भी आजकल मात देने में लगी हुई हैं। उनका फैशन सेंस काफी गजब का है। अस्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अस्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना रखा है जहां पर वह अपने फैशनेबल फोटोज और रील्स वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर बनाती हैं रील्स वीडियोज

उर्फी जावेद की छोटी बहन अस्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर 170 हजार यूजर्स फॉलो करते हैं। वह उर्फी की तरह ही अपने फैंस को फैशन की टिप्स देती रहती हैं और अपनी दिलकश अदाओं से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही वजह है कि उन्हें ढेरों यूजर्स फॉलो करते हैं। उनके वीडियोज और फोटोज में लोग जमकर कमेंट्स करते हैं।

अस्फी जावेद का कातिलाना अंदाज

अस्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट वीडियो में फैंस को ब्रा हेक्स दिए हैं, जहां उन्होंने बताया है कि अगर आप भी स्क्वायर नेक टॉप पहनने में दिक्कतों का सामना करते हैं तो इस ब्रा हैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अस्फी जावेद का फैशन ही नहीं उनका कातिलाना अंदाज भी लोगों को अपनी तरफ खींचता है। वह सिंपल लुक में भी गजब की सुंदर लगती हैं। वह अपने वीडियोज में काफी मस्ती करती नजर आती हैं। लोग उनकी दिलकश अदाओं को खूब पसंद करते हैं।

अस्फी करना चाहती हैं मॉडलिंग

आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की 5 बहनें हैं। वहीं अस्फी उर्फी जावेद तीसरे नंबर की बहन हैं। अस्फी बड़ी बहन उर्फी के साथ मुंबई में ही रहती हैं। उन्हें भी बहन की तरह फैशन और ग्लैमर वर्ल्ड में काफी दिलचस्पी है। अस्फी जावेद मॉडलिंग के साथ साथ एक्टिंग की दुनिया में काफी फेमस होना चाहती हैं।

उर्फी ने शाहरुख खान से कहा- मुझसे शादी कर लो

उर्फी ने शाहरुख खान से कहा- मुझसे शादी कर लो

वहीं उर्फी जावेद की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'पठान' की तारीफ करते हुए शाहरुख खान के लिए अपना हाल ए दिल बयां किया था। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह फिल्म पठान देखने के बाद से शाहरुख खान के प्यार में पड़ गई हैं। उन्होंने कैमरे पर कहा था- शाहरुख खान मुझसे शादी कर लो...मैं तुम्हारी दूसरी पत्नी बनना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+