'बैक साइड पर जैसे जूम करते हैं..' नोरा फतेही का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, कैमरा जूम करने पर कही ऐसी बात

Nora Fatehi On Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही पैपराजी के बीच काफी ज्यादा फेमस हैं। एक्ट्रेस की आए दिन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बीत एक्ट्रेस का एक बयान काफी चर्चा में हैं। उन्होंने पैपराजी के रवैया पर गुस्सा जाहिर किया और बताया कि कैसे वह उनके बॉडी पार्ट्स पर कैमरा जूम करते हैं।

हाल ही में NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में नोरा फतेही ने पैपराजी कल्चर पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जिस तरह से बैक साइड पर कैमरा जूम करते हैं लगता है इससे पहले उन्होंने ये सब कभी नहीं देखा। ऐसा नहीं है कि वह ये सब सिर्फ मेरे साथ ही करते हैं बल्कि वह दूसरी फीमेल एक्टर्स के साथ भी ऐसा ही करते हैं।'

Nora Fatehi

नोरा फतेही ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि, वो सभी प्राइवेट पार्ट्स पर बेवजह जूम करते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि जूम करने की कोई खास वजह नहीं थी तो किस चीज पर फोकस कर रहे हैं? नोरा फतेही ने आगे कहा कि वह पैपराजी की इस हरकत से खुद को परेशान नहीं होने देती हैं क्योंकि उन्हें भगवान दिए इस शरीर में फक्र है।

नोरा फतेही ने अंत में कहा कि, 'हो सकता है कि पैपराजी के जूम करने का इरादा गलत हो। लेकिन वो एक अलग मुद्दा है। मैं हर किसी को कॉलर पकड़कर सबक नहीं सिखा सकती कि वह क्यों इस तरह बॉडी पार्ट्स को जूम कर रहे हैं। हालांकि मैं उसी तरह चलती हूं जैसे मैं हमेशा से चलती हूं। मैं अपने शरीर को लेकर काफी ज्यादा कंफर्टेबल हूं।'

बता दें कि, इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ने पैपराजी के जूम करने पर उनकी क्लास लगाई। जिसमें मृणाल ठाकुर से लेकर पलक तिवारी तक कई बड़ी एक्ट्रेसेस शामिल हैं। उन्होंने पैपराजी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी फटकार लगाई थी। हालांकि इन सबके बावजूद ये कल्चर अब भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+