Rituraj Singh Death: 'अनुपमा' सीरियल से जुड़ा मौत का कनेक्शन, पहले नितेश पांडे और अब ऋतुराज सिंह का निधन

Rituraj Singh and Nitesh Pandey Death: टीवी इंडस्ट्री एक बड़ी ही दुख की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत हो गई है। 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें आखिरी बार टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था।

ऋतुराज सिंह की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर
आपको बता दें कि इससे पहले 'अनुपमा' सीरियल में ही काम कर रहे एक्टर नितेश पांडे की भी मौत हो गई थी। 51 साल के नितेश पांडे की मौत भी कार्डियक अरेस्ट के चलते ही हुई थी। वहीं अब ऋतुराज सिंह की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

rituraj singh

कार्डियक अरेस्ट के चलते ऋतुराज सिंह की मौत
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ऋतुराज सिंह की मौत से शॉक्ड हो गए हैं। अनुपमा सीरियल के अलावा ऋतुराज इन दिनों जी5 पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज अभय में भी काम कर रहे थे। खबर है कि ऋतुराज सिंह अग्नाशय से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गत 19 फरवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और ऐसे में उनकी मौत हो गई।

मई 2023 में हुई थी नितेश पांडे की मौत
इससे पहले मई 2023 में टीवी एक्टर नितेश पांडे ने कार्डियक अरेस्ट के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 51 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। नितेश पांडे को भी आखिरी बार टीवी सीरियल 'अनुपमा' में ही देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितेश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां होटल के कमरे में उन्हें देर रात को कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

नितेश पांडे और ऋतुराज सिंह की मौत का कनेक्शन
लोग एक्टर नितेश पांडे और ऋतुराज सिंह की मौत का कनेक्शन जोड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनों ही एक्टर को आखिरा बार 'अनुपमा' सीरियल में ही काम करते हुए देखा गया था। हालांकि ये महज इत्तेफाक ही है। लेकिन फिर भी लोग इन दोनों मौत को 'अनुपमा' से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

अस्पताल से लौटते समय हुआ निधन
टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत को लेकर उनके दोस्त अमित बहल ने बताया- कार्डियक अरेस्ट के कारण ऋतुराज का निधन हो गया है। उन्हें कुछ समय पहले अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+