Nisha Upadhyay Caste: 'रेट क्या है' कांड से जुड़ीं निशा उपाध्याय की क्या है जाति-धर्म? कैसे छापती हैं पैसे?
Nisha Upadhyay Caste: भोजपुरी इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों की वजह से चर्चा में है। इस बार मामला जुड़ा है मशहूर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय से, जिनका एक लाइव स्टेज शो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
निशा उपाध्याय खो बैठीं आपा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इवेंट के बीच एंकर की एक टिप्पणी से माहौल इतना बिगड़ गया था कि सिंगर निशा उपाध्याय अपना आपा खो बैठीं और स्टेज पर ही हंगामा शुरू हो गया था।

कैसे शुरू हंगामा? क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार ये घटना बिहार के सारण जिले की है, जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक माहौल बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परफॉर्मेंस के बीच एंकर ने सिंगर निशा उपाध्याय से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने पूरे आयोजन का रुख ही बदल दिया।
एंकर की टिप्पणी से भड़कीं महिला सिंगर
-मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एंकर ने स्टेज से ही निशा उपाध्याय की फीस या रेट को लेकर आपत्तिजनक सवाल कर दिया था। सार्वजनिक मंच से इस तरह की टिप्पणी सिंगर को बेहद नागवार गुजरी।
-कहा जा रहा है कि जैसे ही ये सवाल पूछा गया, निशा उपाध्याय का गुस्सा फूट पड़ा। वह अचानक नाराज हो गईं और हाथ में सैंडल लेकर एंकर की ओर बढ़ीं।
सैंडल लेकर दौड़ीं सिंगर, स्टेज पर अफरा-तफरी
-वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंगर निशा उपाध्याय के साथ आए कुछ लोग भी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।
-हालात ऐसे बन गए कि स्टेज पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश की। कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हो गया।
सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है बहस
-घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग सिंगर के गुस्से को गलत बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक मंच से किसी महिला कलाकार पर इस तरह की टिप्पणी करना भी गलत है।
-इस घटना के बाद से ही निशा उपाध्याय को लेकर चर्चा होने लगी है। लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह के बातें सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि निशा उपाध्याय एक मशहूर भोजपुरी लोक गायिका हैं, जो बिहार के सारण जिले की रहने वाली हैं।
क्या है निशा उपाध्याय की जाति-धर्म?
-निशा के सरनेम 'उपाध्याय' से संकेत मिलता है कि वह हिंदू धर्म के अंतर्गत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी जाति का खुलकर जिक्र नहीं किया है लेकिन वह अपनी गायकी के लिए काफी पॉपुलर हैं।
-उपाध्याय (Upadhyay) मुख्य रूप से हिंदू ब्राह्मण समुदाय का एक उपनाम और पदवी है, जिसका शाब्दिक अर्थ वेदों के शिक्षक या मुख्य पुरोहित (शिक्षक/गुरु) होता है। ये उपनाम उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और नेपाल में प्रमुख रूप से पाया जाता है।
-उपाध्याय लोग विभिन्न ब्राह्मण उप-जातियों जैसे जिझौतिया, औदिच्य, कान्यकुब्ज और सरयूपारीण से संबंधित हो सकते हैं। ऐसे में निशा उपाध्याय हिंदू धर्म को फॉलो करती हैं।
निशा उपाध्याय की कुल संपत्ति
-भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की कुल संपत्ति के सटीक सार्वजनिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उनके पास करीब 2 करोड़ रुपए की कुल सपंत्ति मौजूद है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निशा उपाध्याय एक स्टेज शो के लिए करीब 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वह मुख्य रूप से स्टेज शो और एल्बम के माध्यम से कमाई करती हैं।
भाषा और व्यवहार को लेकर कौन लेगा जिम्मेदारी?
भोजपुरी इंडस्ट्री में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं लेकिन हर बार ये सवाल जरूर खड़ा होता है कि क्या कलाकारों और मंच संचालकों को अपनी भाषा और व्यवहार को लेकर ज्यादा जिम्मेदार नहीं होना चाहिए? फिलहाल ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
-
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया? लोगों ने किया ट्रोल, बोले- आप मैच मत देखिए -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
Mumbai local train: खचाखच भीड़ से भरी मुंबई लोकल में महिला ने सीट का किया ऐसा जुगाड़, Video हुआ वायरल -
'ऐसी लड़कियों के चलते होते हैं दुष्कर्म, गंदे काम', Santy Sharma का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पर शॉकिंग बयान -
Thalapathy Vijay Divorce: पत्नी संगीता ने तलाक के बीच कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड, विजय को करनी होगी पूरी? -
बादशाह का 'टटीरी' गाना यूट्यूब से हटा, रैपर की कानूनी मुश्किलें बढ़ीं, जल्द होगी गिरफ्तारी? -
Dhurandhar 2 trailer viral dialogues: NSA अजीत डोभाल की लाइन से इंस्पायर है 'धुरंधर 2' का ये डायलॉग? -
Dhurandhar 2 Trailer: 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', 'धुरंधर 2' ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा -
क्या हिंदू हैं Adnaan Shaikh की पत्नी आएशा? क्यों छुपा रखा है चेहरा? अब यूट्यूबर ने बताया ऐसा सच और खोला राज -
Nagpur Brothers Vikram-Ajinkya कौन हैं? बेकरी से शुरू सफर, अब जीती MasterChef India की ट्रॉफी -
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? 18 मार्च 2026 को ही कर लें ये काम, मिलेगा ऐसा मजा -
'धुरंधर 2' के विलन अर्जुन रामपाल कम फिल्मों में दिखने के बाद भी जीते हैं लग्जरी लाइफ, कहां से करते हैं कमाई -
VIRAL VIDEO: सुनसान सड़क पर बच्ची को अकेला देख रुका पुलिसवाला, अंत में जो हुआ उसने करोड़ों लोगों को रुला दिया! -
'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की बुकिंग हुई शुरू, दिल्ली-NCR की टिकट के दाम सुनकर हो जाए हैरान -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट














Click it and Unblock the Notifications