'मैं यकीन नहीं कर पा रही कि कोई....', टीवी एक्ट्रेस Veena Kapoor की हत्या पर बोलीं को स्टार नीलू कोहली

मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की उनके बेटे ने हत्या कर दी। जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलू कोहली ने शोक जताया।

Nilu Kohli Reacts Veena Kapoor Murder: मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर अपने छोटे बेटे सचिन के साथ जुहू के कल्पतरु सोसाइटी में रहती थीं। लेकिन एक्ट्रेस को क्या मालूम था कि उनका बेटा ही एक दिन उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा। जी हां वीणा कपूर को लेकर एक शॉकिंग खबर आई थी कि, उनके बेटे ने उनका मर्डर कर दिया है। इस मर्डर की असली वजह प्रॉपर्टी बताई जा रही है। इस घटना के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

वीणा कपूर को बेटे ने उतारा मौत के घाट

वीणा कपूर को बेटे ने उतारा मौत के घाट

वीणा कपूर अपने बेटे के साथ हंसी खुशी एक फ्लैट पर रह रही थीं। बेटे के पास कोई काम नहीं था इसलिए वह अपनी मां के साथ जुहू में शिफ्ट हो गया। लेकिन इस मां को क्या अंदाजा होगा कि एक दिन उनका बेटा ही उनको मौत के घाट उतार देगा। वीणा कपूर की हत्या करने वाला उनके बेटे की उम्र 43 साल बताई जा रही है।

मां की पीट-पीटकर की हत्या

मां की पीट-पीटकर की हत्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि वीणा कपूर और उनकी बेटे के बीच लंबे समय से प्रपॉर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वीणा कपूर नहीं चाहती थीं कि, प्रॉपर्टी बेटे के नाम हो। बस फिर क्या था बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी मां की ही जान ले ली। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

नीलू कोहली ने दिया रिएक्शन

इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच मशहूर एक्ट्रेस नीलू कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि, 'वीणा जी आप इससे बेहतर डिजर्व करती थीं। इस घटना से मेरा दिल टूट गया है। आपके लिए ये पोस्ट कर रही हूं, क्या बोलूं? आज शब्दहीन हो गई हूं। मुझे उम्मीद है कि इतने सालों के संघर्ष के बाद अब आप शांति से आराम कर रही होंगी।'

'मैं यकीन नहीं कर पा रही कि कोई...'

'मैं यकीन नहीं कर पा रही कि कोई...'

इसके अलावा उन्होंने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "मुझे ये खबर सुनकर काफी गहरा सदमा लगा है। इससे मेरे पेट में इतने सेंसेशन हो रहे हैं जिससे ना मैं कुछ खा पा रही हूं ना ही कुछ पी पा रही हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मेरे किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ हुआ है।" मामले की तुलना क्राइम शो क्राइम पेट्रोल से करते हुए, नीलू ने कहा कि "यहाँ, सच्चाई कल्पना से अधिक अजनबी थी"।

बेटे से पुलिस कर रही पूछताछ

बेटे से पुलिस कर रही पूछताछ

वीणा कपूर के दो बेटे हैं। छोटा बेटा सचिन है जिसने एक्ट्रेस की हत्या की। वहीं उनका बड़ा बेटा विदेश में सेटल है। इस घटना के बाद जब उसने अपनी मां को कॉल किया तो फोन नहीं उठा। जिसके बाद उसने गार्ड से घर जाने को कहा। फिलहाल पुलिस ने छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया और उसने पुलिस के सामने कबूल कर लिया है कि, ये हत्या उसी ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+