फैन ने सरेआम Nikita Rawal संग की ऐसी शर्मनाक हरकत, लोगों ने बंद कर ली आंखें, 20 संकेंड के वीडियो से मची सनसनी

Nikita Rawal Viral Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ हाल ही में सरेआम एक ऐसी हरकत हुई जिसने वहां मौजूद लोगों को शॉक्ड कर दिया था। रेड कार्पेट पर गरम मसाला मूवी की एक्ट्रेस निकिता के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें ही नहीं बल्कि वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को भी शर्मसार कर दिया। निकिता रावल का ये वीडियो इस समय सोशल मडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला फैन ने निकिता के साथ सरेाम की शर्मनाक हरकत
दरअसल एक इवेंट के दौरान एक महिला फैन निकिता रावल के पास सेल्फी लेने के लिए पहुंची थी। निकिता ने भी खुशी-खुशी उस फैन के साथ फोटो खिंचवाई। निकिता इस खूबसूरत पल को इन्जॉय करती हुईं मुस्कुरा रही थीं। हालांकि इसके बाद उस महिला फैन ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में शायद ही निकिता या फिर किसी भी शख्स ने सोचा भी नहीं होगा।

Nikita Rawal

सेल्फी के बहाने फैन ने कर लिया लिपलॉक

आपको बता दें कि ये पूरी घटना एक इवेंट की है। निकिता रावल हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए पैपराजी के कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान एक महिला फैन उनके पास आईं और उनसे एक फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट की। निकिता ने भी मुस्कुराते हुए खुशी-खुशी उसके साथ पोज देना शुरू किया लेकिन तभी अचानक उस महिला ने पहले गाल पर और फिर अचानक निकिता को अपनी तरफ खींचकर उनके साथ लिपलॉक किस कर लिया। सिर्फ इतना ही नहीं निकिता इस हरकत से परेशान होकर बार-बार उस महिला को धक्का मार रही थीं लेकिन वो महिला एक्ट्रेस को जबरन पकड़कर किस कर रही थी।

निकिता के चेहरे पर गुस्सा और हैरानी

इस घटना से निकिता रावल पूरी तरह चौंक गईं और तुरंत खुद को पीछे हटाने लगीं। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स और बाकी लोग भी कुछ पलों के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआहै। हालांकि जब तक उस महिला को वहां से हटाया जाता, तब तक ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद निकिता के चेहरे पर गुस्सा और हैरानी साफ नजर आ रही थी।

इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये किसी की पर्सनल लाइफ में जबरदस्ती दखल देने जैसा है। लोग सेलिब्रिटीज की सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि फैंस को अपनी लिमिट कभी नहीं भूलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+