Nikhil Nanda's Net Worth: महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा के पास है कितनी संपत्ति?
नई दिल्ली, 03 दिसंबर। आज हम आपको बताएंगे के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते दामाद- बिजनेसमैन निखिल नंदा के बारे में, जो आमतौर पर मीडिया की नजरों से दूर रहना पसंद करते हैं। एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक निखिल अपने पिता राजनंद के निधन के बाद कंपनी के चेयरमैन बने थे। एस्कॉर्ट्स को नई ऊंचाइयों में ले जाने वाले निखिल नंदा ने बहुत कम उम्र में दौलत-शौहरत हासिल कर ली, हालांकि उन्हें बिजनेस तो विरासत में मिला लेकिन उस बिजनेस को नई बुलंदी पर पहुंचाने का सारा श्रेय निखिल नंदा के बुद्दि कौशल और मेहनत को जाता है।

अरबों के मालिक हैं निखिल नंदा
Celebsagewiki.com के मुताबिक निखिल नंदा की कुल संपत्ति इस वक्त $ 1 मिलियन - $ 5 मिलियन (1 मिलियन यूएस डॉलर कुल 7,49,40,400.00 रु. होते है) वो अक्टूबर 2005 में Chief Operating Officer बने थे और इसके बाद साल 2007 में वो Joint Managing Director of Escorts मेंबर्स ग्रुप में शामिल हुए थे।

2013 में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बने
वे सितंबर 2013 में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बने और अपने पिता की मृत्यु के बाद वो 2018 को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए।

दो बच्चे नव्य और अगस्तया
वह 2001 में जिनेवा में Global Leaders of Tomorrow by the World Economic Forum के रूप में चुने गए पांच भारतीयों में से एक थे।साल 1997 में उनकी शादी श्वेता बच्चन के साथ हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे नव्य और अगस्तया हैं।

'राजदूत मोटरसाइकिल'
निखिल के पिता राजन नंदा देश के मशहूर व्यवसायी में से एक रहे हैं। फिल्मों के शौकीन राजन नंदा शो मैन राजकपूर के दामाद थे। राजननंदा तब बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुए थे जब 'राजदूत मोटरसाइकिल' को उन्होंने आम आदमी की मोटरसाइकिल बना दी थी। अपने ही पिता के नक्शे कदम पर चलने वाले निखिल नंदा ने भी एस्कॉर्ट्स के लिए काफी काम किया है। बिजनेस की फील्ड में बड़ा नाम रखने वाले निखिल अपनी खूबसूरत सी फैमिली लाइफ तो हमेशा से मीडिया को दूर रखते हैं।

सास जया बच्चन के काफी करीब हैं निखिल
ऐसा माना जाता है कि निखिल नंदा अपने सास जया बच्चन के काफी करीबी हैं। हाल ही में जब निखिल नंदा को बेस्ट CEO के अवॉर्ड से नवाजा गया था तो उनकी बेटी नव्या ने अपने पापा के लिए बहुत खूबसूरत पोस्ट लिखी थी। नव्या की भी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है और वो भी अपने पापा की तरह ही बिजनेस की दुनिया में ही नाम कमाना चाहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पापा के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications