NYFW 2022: मिलिए 10 साल की इस क्यूट डिजाइनर से, जिसके टैलेंट को दुनिया ने किया सलाम, Exclusive
Oneindia Exclusive: हाल ही संपन्न हुआ न्यूयॉर्क फैशन वीक 2022 बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियों की वजह से काफी सुर्खियों में रहा है। 9 सितंबर से 14 सितंबर तक चले इस मेगा इवेंट में दुनिया भर के कई लोकप्रिय डिजाइनरों और मॉडल्स ने अपने जलवे बिखेरे। एक बार फिर से इस फैशनवीक में भारत की बेटी और मशहूर डिजाइनर अंजलि फोगाट ने देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। उनके ड्रीम कलेक्शन के नए और खूबसूरत अटायर्स की जमकर तारीफें हो रही हैं लेकिन इस बार कोई और भी है जो उनसे ज्यादा चर्चित है और वो है उनकी लाडली और क्यूट बेटी अर्ना फोगाट।

10 साल की क्यूट डिजाइनर का जलवा
जिन्होंने अपनी मम्मी के साथ मिलकर मां और बेटी डिजाइनर जोड़ी के तहत इतने खूबसूरत कलेक्शन को पेश किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। भारतीय संस्कृति को आधुनिकता की चाशनी में परोसकर नए और बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पेश करके इन दोनों मां-बेटी ने फैशन वीक में चार चांद लगा दिए।

सोशल मीडिया पर काफी चर्चित
और इसी वजह से अंजलि और अर्ना इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं और लोग जमकर दोनों की तारीफें कर रहे हैं, लोगों ने अर्ना के सुखद भविष्य की कामना की है और उन्हें दुआएं भी दी हैं कि वो इसी तरह से आगे बढ़ती रहें।

'टाइम्स अंडर 40 अचीवर्स अवार्ड'
मालूम हो कि कोविड के दौरान चारों और फैले दुख ने अर्ना को डिजाइनिंग की ओर सोचने पर विवश किया, जिसे निखारने का काम उनकी मम्मी ने किया। आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, गायक सोनू निगम, मन्नारा चोपड़ा, ज़ीनत अमान, अश्मित पटेल, शक्ति कपूर जैसी मशहूर हस्तियों के साथ काम कर चुकीं अंजलि फोगाट को हाल ही में 'टाइम्स अंडर 40 अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित भी किया गया था।

न्यूयॉर्क फैशन वीक में मां-बेटी का डंका
मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली अंजलि फोगाट मात्र 16 साल की उम्र से स्केचिंग कर रही हैं। फैशन की दुनिया में उनका करियर तब शुरू हुआ जब उन्होंने 2006 में मिस हरियाणा का खिताब जीता।
डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन
शादी के बाद उन्होंने डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन की शुरुआत की थी और देखते ही देखते वो फैशन कि दुनिया में छा गईं। मेहनत को ही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र मानने वाली अंजलि फोगाट को लोग मल्टीटैलेंटड कहते हैं। वो एक ग्लोबल शॉर्ट फिल्म भी बना चुकी हैं, जिसे कि कान्स ग्लोबल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2021 में प्रदर्शित भी किया गया था इसके अलावा अंजलि बहुत सारे सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं।
यहां देखें मशहूर डिजाइनर अंंजलि फोगाट का Exclusive इंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications