गजराज राव ने दिया नीना गुप्ता को वैलेंटाइन्स डे सरप्राइज, देखें प्यारा सा Video
मुंबई, 13 फरवरी: काफी लंबे वक्त से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर से इंडस्ट्री में एक्टिव हो गई हैं। दूसरी तरफ एक्टर गजराज राव भी अपनी एक्टिंग को लेकर काफी पसंद किए जाते हैं। दोनों सितारों को कई फिल्मों में साथ देखा गया है, जिनकी बॉन्डिंग काफी पसंद की जाने लगी हैं। ऐसे में वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर गजराज राव और नीना गुप्ता ने अपने फैंस के लिए प्यार भरा एक खूबसूरत सा वीडियो पोस्ट किया है।

नीना-राव का प्यार भरा वीडियो
नेटफ्लिक्स ने फिल्म 'बधाई हो' कपल नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ एक नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों कलाकार पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान अपने वैलेंटाइन्स डे प्लान पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गजराज राव कहते हैं कि वे वैलेंटाइन्स डे पर दाल, चावल भिंडी खाकर खुश हैं। वहीं नीना चाहती हैं कि उनकी उम्र के बावजूद वह बोर न हों।

गजराज राव ने दिया नीना को सरप्राइज
इस दौरान पार्क में यंग रोमांटिक कपल्स को देखकर वो एक्टर से कुछ खास करने के लिए कहती हैं, लेकिन गजराज नहीं मानते तो नीना नाराज हो जाती है और रात के खाने के लिए भिंडी बनाने के लिए कहती है कि केवल दाल, रोटी, सब्जी आपको सूट करती है। इसके बाद गजराज राव उनको एक ऐसी सरप्राइज वाली जगह लेकर जाते हैं, जहां वह लाइट्स, मोमबत्तियों और खाने के साथ एक पिकनिक सेटअप होता है, जिसको देखकर नीना गुप्ता खुश हो जाती हैं। फैंस इस वीडियो जमकर प्यास बरसा रहे हैं।

फैंस के ऐसे थे रिएक्शन
इधर, फैंस नए वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस को उनकी केमिस्ट्री लुभा रहीू हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि हमेशा के लिए पसंदीदा जोड़ी। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि मेरे पास आज तक कोई भी ऑनस्क्रीन पसंदीदा जोड़ी नहीं थी, लेकिन अब मेरे पास एक है। आप दोनों को देखना एक खुशी की बात है। आपको बता दें कि नीना और गजराज ने 2018 की फिल्म बधाई हो में साथ काम किया था और तब से एक हिट ऑनस्क्रीन जोड़ी रही है।












Click it and Unblock the Notifications