इस रियलिटी शो की कंटेस्टेंट को जबरदस्ती किया Kiss, इंटरनेट पर मचा हंगामा
Sakshi Gupta talks about forced kiss: नेट्फ्लिक्स के रियलिटी शो की कंटेस्टेंट साक्षी गुप्ता ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि साथी कंटेस्टेंट ने उनके साथ बदतमीजी की।

Netflix reality show: हाल ही में रियलिटी शो के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर मिली कि नेटफ्लिक्स इंडिया के डेटिंग रियलिटी शो की एक कंटेस्टेंट ने शो में अपने साथ हुई बदतमीजी का खुलासा किया।
चर्चा में ये डेटिंग शो
'नेटफ्लिक्स' पर आया नया डेटिंग शो 'इन रियल लव' खूब चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट साक्षी गुप्ता ने वीरेंद्र नाम के एक कंटेस्टेंट पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने बिना उनकी मर्जी के उन्हें किस किया।
साक्षी गुप्ता का चौंकाने वाला खुलासा
साक्षी ने हाल ही में शो को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि शो में वे और उनका कनेक्शन वीरेंद्र डेट पर गए हुए थे। साक्षी ने बताया कि पिछले दिन एक पूल पार्टी में वीरेंद्र ने उनके कंधे पर किस किया। साक्षी ने बताया कि वो उस वक्त नशे में थी। लेकिन वीरेंद्र ने बताया कि उन्हें किस याद भी नहीं है। ये सुनकर साक्षी काफी शॉक हो गईं। इसके साथ ही वीरेंद्र की ऐसी हरकत पर उन्हें काफी गुस्सा भी आया।
वीरेंद्र ने दी सफाई
साक्षी ने वीरेंद्र को कहा कि कभी कभी चीजों को वे फोर्स भी करते हैं। लेकिन किस वे तभी कर पाएंगे, जब साक्षी उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड होने का अधिकार देंगी। वीरेंद्र ने कहा कि किस दोनों की तरफ से यानी म्यूचुअल था। ये सुनकर साक्षी को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि मेरे दिल में तुम्हारे लिए कोई फीलिंग्स नहीं हैं।
'बातों से पलट रही है साक्षी'
इसके बाद वीरेंद्र ने अपने एक्शन पर सफाई देते हुए कहा कि फर्क नहीं पड़ता आप कितने नशे में हो। उस वक्त पर आपके मूड स्विंग्स नहीं हो सकते और आप अपनी कही बातों को बदल भी नहीं सकते। वीरेंद्र ने कहा कि साक्षी को ऐसे अपनी बातों से पलटना नहीं चाहिए। वीरेंद्र का कहना है कि उस वक्त साक्षी और वे दोनों ही नशे में थे। अब साक्षी के बयान का उनकी इमेज पर गलत असर डाल रहा है।
चर्चा में रहा मिनी माथुर का बयान
हाल ही में 'इंडियन आइडल' को होस्ट करने वाली मिनी माथुर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि रियलिटी शो में कुछ भी रीयल नहीं होता। उन्होंने इन शो को लेकर ऐसी-ऐसी चौंकाने वाली बातें कहीं, जिन्हें सुनने के बाद किसी का भी शो से भरोसा उठ सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि कंटेस्टेंट्स को अच्छी तरह से सब चीजों का पता होता है लेकिन ये सब फेक दिखाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications