'मेरी 6 साल की बेटी का क्या होगा?', कोलकाता डॉक्टर केस को लेकर नील नितिन मुकेश का शॉकिंग बयान

Neil Nitin Mukesh On Kolkata Doctor Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने इस समय एक भयानक रूप धारण कर लिया है। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आम लोगों से लेकर वीआईपी और सेलेब्स तक इस मामले पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं।

कोलकाता रेप घटना की हो रही निंदा
इस निंदनीय घटना के बाद से देश में महिलाओं की सुरक्षा की समस्याओं को लेकर चारों तरफ कई तरह की बातें होने लगी हैं। ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने इस घटना की जमकर निंदा की। वहीं इस घटना को लेकर आयुष्मान खुराना कविता भी इंटरनेट पर छाई हुई है।

neil nitin mukesh

6 साल की बेटी को लेकर नील मितिन मुकेश को हुई चिंता
अब बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही एक्टर ने अपनी 6 साल की बेटी को लेकर चिंता भी जताई है। हाल ही में एक्टर नील नितिन मुकेश 'बुजोका' के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए थे। अपनी बातचीत में एक्टर ने कोलकाता में हुई भयावह घटना पर अपने विचार शेयर किए।

कोलकाता मामले को सुनकर रो पड़े थे नील
नील नितिन मुकेश ने कहा- जब मैंने पहली बार ये खबर सुनी, तो मैं घर पर अकेला था। मेरी पत्नी और बेटी अपनी मां के घर गई थीं। मैं घर पर अकेला था और जैसे ही मैंने ये खबर सुनी, मेरी आंखों में आंसू आ गए और मैं रोने लगा था। एक घंटा उदास रहा था। मुझे याद है मैंने अपनी पत्नी को फोन किया और उससे बात करने की कोशिश की थी।

नील नितिन मुकेश की पत्नी और बेटी
आपको बता दें कि नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से शादी की है। कपल ने साल 2017 में शादी की थी और उनकी एक प्यारी सी बेटी नुरवी है। नील अक्सर अपनी बेटी के साथ प्यारी पोस्ट शेयर करते हैं और उसके लिए अपने प्यार का इजहार भी करते हैं।

कोलकाता मामले के बाद डर गए हैं माता-पिता
कोलकाता मामले के बाद देशभर में अनगिनत माता-पिता अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। मामले को लेकर देश में डर और गुस्से की लहर जारी है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी तरह, नील ने एक पिता के रूप में अपनी चिंता जताई और शेयर किया कि वह एक इमोशनल आदमी हैं और किसी भी दूसरे पिता की तरह, उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है।

बेटी के भविष्य को लेकर नील को लग रहा डर
नील नितिन मुकेश ने कहा- इस घटना के बाद से मैं अपनी बेटी नुर्वी के भविष्य को लेकर डरा हुआ हूं। मैं एक इमोशनल आदमी हूं, ये बात बहुत से लोग मुझे जानते हैं। मुझे पता है कि मैं एक पारिवारिक लड़का हूं। मैं हमेशा अपनी बेटी के साथ रील्स शेयर करता हूं। हर पिता की तरह मैं भी अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोचता हूं, कल वह बड़ी होगी तो क्या करेगी, मुझे डर लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+