नेहा कक्कड़ ने जब बाल्टी लेकर निकाला भैंस का दूध, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

मुंबई, 6 अक्टूबर: लोकप्रिय सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं, सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। नेहा का इस दफा किसी गाने का नहीं बल्कि भैंस का दूध निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा कक्कड़ कमर पर गमछा बांध भैंस का दूध निकालने की कोशिश इस वीडियो में कर रही हैं।

नेहा की भैंस का दूध निकालने की कोशिश

नेहा की भैंस का दूध निकालने की कोशिश

नेहा कक्कड़ का ये वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में नेहा कक्कड़ भैंस का दूध निकाल रहे एक शख्स के पास बैठकर खुद भी भैंस का दूध निकालने की कोशिश करती दिख रही हैं। हालांकि वो कोशिश करने के बावजूद दूध नहीं निकाल पाती हैं और फिर बाल्टी उठाकर चली जाती हैं।

भैंस दूध निकालने पर मारेगी तो नहीं

वीडियो में भैंस के नीचे बैठी नेहा पूछती हैं कि दूध निकालते वक्त भैंस को दर्द तो नहीं होगा। इसके बाद नेहा कक्कड़ डरते हुए खुद दूध निकालने की कोशिश करती हैं। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में नेहा ने डायरेक्शन में हाथ आजमाते हुए 'पीने लगे हो' गाना बनाया है।

सफल गायकों में शुमार हैं नेहा कक्कड़

सफल गायकों में शुमार हैं नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ ने 2005 में इंडियन आइडल के शो में बतौर प्रतियोगी आई थीं। इसके बाद दीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई और खुद को गायिका के तौर पर स्थापित किया है। वो कई सुपरहिट गाने गा चुकी हैं। नेहा इंडियन आइडल शो की जज भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 58.3 मिलियन फॉलोवर हैं। नेहा कक्कड़ ने गायक रोहन प्रीत सिंह से शादी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+