कपिल शर्मा भी नेहा को समझ बैठे थे 'प्रेग्नेंट', कहा- 'मैं भी हो गया था इसका शिकार', Video
नई दिल्ली, 27 सितंबर। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले ' द कपिल शर्मा' का रोमांच अपने चरम सीमा पर है। हर हफ्ते इस शो में आने वाले नामचीन सितारे कपिल की टीम के साथ मिलकर भरपूर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते रविवार को कपिल के शो में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़, इंडियन आइडल के टॉप सिक्स प्रतियोगियों के साथ मेहमान बनकर आए और इस दौरान मस्ती और संगीत का अद्भभुत मिश्रण लोगों को देखने को मिला।

कपिल शर्मा भी नेहा को समझ बैठे थे 'प्रेग्नेंट'
इस दौरान कुछ बातें भी लोगों के सामने आईं , जिन्हें सुनकर लोग भी हैरान रह गए। दरअसल सोशल मीडिया की नेहा की एक पोस्ट के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि 'वो भी नेहा कक्कड़ का मजाक समझ नहीं पाए और उसके मजाक का शिकार हो गए।'

'ख्याल रख्या कर'
दरअसल नेहा ने शादी के कुछ महीने बाद ही अपनी और अपने पति रोहनप्रीत के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन दिया था ' ख्याल रख्या कर' ।

सोशल मीडिया
जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नेहा के सच में गर्भवती होने के कयास लगा लिए थे और इसे ही उनके और रोहनप्रीत की जल्दी शादी का कारण मान लिया था। इस वजह से नेहा ट्रोल भी हुई थीं, हालांकि बाद में पता चला कि ये तस्वीरें उनके आने वाले गाने ' ख्याल रख्या कर' की हैं।

'मामा बनते-बनते मैं मामू बन गया'
इसी के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि 'मैंने भी जब तस्वीर देखी तो मैं भी थोड़ा हैरान रह गया, फिर मैंने भी नेहा को पर्सनली विश कर दिया, जिस पर नेहा का जवाब आया कि अरे आप तो ऐसे ना कहो, ये तो गाना है।' कपिल ने कहा कि मामा बनते-बनते मैं मामू बन गया। कपिल की ये बात सुनते ही नेहा समेत वहां मौजूद हर इंसान पेट पकड़कर हंसने लगा।
'ये गुड न्यूज कुछ ज्यादा ही जल्दी नहीं हो गई'
फिर नेहा ने भी कहा कि 'केवल कपिल ही नहीं बल्कि मेरी सासू मां ने भी इसे सच मान लिया था, उन्होंने भी मुझसे कहा कि ये गुड न्यूज कुछ ज्यादा ही जल्दी नहीं हो गई।' जिसे सुनने के बाद एक बार फिर से सब लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।
'ख्याल रख्या कर' काफी लोकप्रिय हुआ
आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत शादी के कुछ वक्त बाद कपिल शर्मा के शो में दिखे थे। दोनों ने शो में बताया था कि वो शादी के पहले एक-दूसरे को सिर्फ चार से पांच महीने पहले से ही जानते थे और फिर नेहा ने रोहन से सीधे कहा था कि वो शादी करने को इच्छुक हैं रिलेशनशिप में नहीं, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। ' ख्याल रख्या कर' गाने को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था खास करके युवाओं को ये गाना काफी पसंद आया था।












Click it and Unblock the Notifications