नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत की शादी पर संकट तो नहीं! फैंस ने किए सवाल, कैसे दोनों को हुआ था प्यार?
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की बर्थडे पार्टी में उनके पति रोहनप्रीत सिंह नहीं दिखे। इसको लेकर सिंगर के फैन ने सवाल उठाए। अफवाहों के बीच एक बार फिर से नेहा और रोहन की लव स्टोरी की चर्चा हो रही है।
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की बर्थडे पार्टी उनके पति की गैर मौजूदगी में मनाया गया। पार्टी की तस्वीरें सामने आईं और जब नेहा के साथ रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) नहीं दिखे तो फैंस ने कई तरह के सवाल उठाए। कुछ फैंस ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या सब कुछ ठीक चल रहा है? नेहा और रोहन की शादी टूटने की आशंकाओं वाली बातें भी वायरल हुईं। ऐसे में सिंगर की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है।
बॉलीवुड की एक टॉप सिंगर कैसे रोहनप्रीत के प्यार में पड़ गई? आइए जानते हैं कि दोनों के बीच नजदीकियां कैसे शादी के मुकाम तक पहुंच पाईं।

नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के कई सीजन में जज रह चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। स्टार सिंगर की बर्थडेपार्टी में उनके पति रोहनप्रीत ही नहीं दिखे। ऐसे में रोहनप्रीत की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। नेहा कक्कड की शादी पर संकट की भी आशंका व्यक्त की जाने लगी। इसको लेकर अफवाहें भी उड़ीं
नेहा और रोहन की मुलाकात
नेहा की रोहन की साथ कोई लंबी लव स्टोरी नहीं है। सिंगर अपनी लाइफ और प्यार को लेकर पहले ही कंफर्म थी। रोहन जब उन्हें पसंद आ गए तो नेहा ने साफ कर दिया कि अगर शादी करते सकते हैं तभी रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि रोहन की उम्र सिर्फ 25 साल थी ऐसे में थोड़ा श्योर नहीं थे। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ की रोहन ने नेहा को शादी के प्रपोज किया। एक दिन रोहन नशे में नेहा के घर आए और बोले मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता, चलो अब शादी कर लेते हैं। हालांकी नेहा ने उस वक्त इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन रोहन अगले दिन चंडीगढ़ पहुंचकर नेहा की मां से भी बात कर ली।
सिंगर की शादी
24 अक्टूबर, 2020 को नेहा और रोहन की शादी हो गई। शादी का कार्यक्रम दिल्ली के एक गुरुद्वारे संपन्न हुआ। शादी के बाद पूरे रीत रिवाज से समारोह आयोजित किया गया। हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित हुए।
शादी टूटने की अफवाहें
नेहा के 35वें जन्मदिन की तस्वीरों और वीडियो ने अलग होने की अटकलों को हवा दे दी है। रोहनप्रीत सेलिब्रेशन से गायब था। इतना ही नहीं नेहा ने अपनी गैरमौजूदगी के बारे में कुछ भी नहीं बताया। नेहा के 35वें जन्मदिन की तस्वीरों और वीडियो ने अलग होने की अटकलों को हवा दे दी है। रोहनप्रीत सेलिब्रेशन से भी गायब थे। नेहा के एक फैन क्लब ने कमेंट में लिखा, "क्या हम इसका कारण जान सकते हैं कि रोहनप्रीत आपकी बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं थे? जो कुछ भी आपका है, उसके बिना इतना अधूरा लगता है।"












Click it and Unblock the Notifications