Neha Kakkar: मेलबर्न कॉन्सर्ट में फूट-फूटकर रोने लगीं नेहा कक्कड़, क्या हुआ सिंगर के साथ? जानें पूरा मामला
Neha Kakkar: बॉलीवुड की फेमस महिला सिंगर नेहा कक्कड़ इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें स्टेज पर सरेआम फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है।
नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट
खबर है कि नेहा कक्कड़ का ये वीडियो मेलबर्न कॉन्सर्ट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा कक्कड़ को गत 23 मार्च 2025 को इस कॉन्सर्ट में परफॉर्म करना था। हालांकि उनके कथित तौर पर तीन घंटे की देरी से पहुंचने पर फैंस काफी नाराज हो गए थे।

स्टेज पर फूट फूकर रोने लगी थी नेहा कक्कड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नेहा कक्कड़ स्टेज पर पहुंची तो फैंस ने हूटिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद नेहा ने फैंस से देर से पहुंचने के लिए माफी मांगी। बाद में वह स्टेज पर ही फूट फूटकर रोने लगी थीं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
नेहा कक्कड़ का वीडियो हो रहा है वायरल
-रेडिट ने सोशल मीडिया पर फेमस महिला सिंगर नेहा कक्कड़ का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिंगर स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए खड़ी हैं लेकिन तभी वह फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं।
-इस दौरान नेहा कहती हैं- दोस्तों, आप रियल में बहुत प्यारे हैं। आपने धैर्य बनाए रखा है। इतनी देर से आप लोग इंतजार कर रहे हो। मुझे इससे नफरत है, मैंने जिंदगी में किसी को इंतजार नहीं कराया है। आप इतनी देर से इंतजार कर रहे हो, मुझे खेद है।
वीडियो में सिंगर ने कही ऐसी बात
वायरल हो रहे वीडियो में नेहा कक्कड़ आगे कहती हैं- ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे ये शाम हमेशा याद रहेगी। आज आप लोग मेरे लिए इतना कीमती समय निकाल कर आए हैं। मैं सुनिश्चित करूंगी कि मैं आप सभी को डांस करवाऊं।
Neha Kakkar crying for being 3 hrs late at a Melbourne show
byu/offensive-but-true inBollyBlindsNGossip
लोगों ने सिंगर को किया ट्रोल
दूसरी तरफ नेहा कक्कड़ के इस वीडियो के वायरल होते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। लोगों ने सिंगर के कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर उनकी जमकर आलोचना की है। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ ने इससे पहले गत 23 मार्च 2025 को सिडनी कॉन्सर्ट की तस्वीरें शेयर की थीं। उनका ये कॉन्सर्ट गत 22 मार्च 2025 को आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications