अंगद बेदी से शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, पैरेंट्स ने दी थी 72 घंटे की मोहलत और फिर......
Neha Dhupia Pregnancy: नेहा धूपिया ने बताया- जब मैंने अपने माता-पिता को शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था तो उन्होंने अंगद बेदी से शादी करने के लिए केवल दो दिन का समय दिया था।

Neha Dhupia Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल हाल ही में नेहा धूपिया ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को एक गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। अब एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने बताया है कि शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की बात जानकर उनके पैरेंट्स का क्या रिएक्शन था।
शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया
टाइम्स नाउ डिजिटल को दिए एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि प्रेग्नेंसी की बात जानकर उनके माता-पिता ने किस तरह का रिएक्शन दिया था। नेहा ने बताया- जब मैंने अपने माता-पिता को शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था तो उन्होंने अंगद बेदी से शादी करने के लिए केवल दो दिन का समय दिया था।
नेहा को मिला था 2 दिन का टाइम
नेहा धूपिया ने इंटरव्यू में बताया- हमने लॉनलीनियर शादी की थी। मैं शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी इसलिए जब मैंने अपने पेरेंट्स को इस बारे में बताया था तो वह थोड़ी देर के लिए चुप हो गए थे लेकिन बाद में वो लोग रिएक्ट करने लगे। नेहा ने आगे बताया- पैरेंट्स ने मुझसे कहा कि ये अच्छी खबर है लेकिन तुम्हारे पास सिर्फ 72 घंटे हैं। मुझे ढाई दिन का समय दिया गया जिससे मैं मुंबई जाकर अंगद के साथ शादी कर सकूं।
'मेरी मां को पसंद थे अंगद बेदी'
वहीं बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपनी मां मनपिंदर उर्फ बबली धूपिया के बारे में कई बातें बताई। नेहा ने कहा- मेरी मां को मेरे पति अंगद बेदी काफी अच्छे लगते थे। मेरी मां पहले से ही खुश थी। जब मैंने पहली बार अपनी मां को अंगद से शादी करने के बारे में बताया था तो वो खुश हुई थीं। नेहा ने आगे बताया- मेरी मां ने मुझे लगातार अंगद के साथ रहने के लिए कहा था जबकि मैं उस समय किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी। मेरी मां ने मुझसे उस समय कहा था- तू किसी भी रिलेशनशिप में रह ले लेकिन तुझे अंगद ही खुश रख सकता है। मैं उसे पिछले 4 साल से जानती हूं।
एक्स बॉयफ्रेंड ने अंगद को लेकर कही थी ये बात
नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि जब उनका ब्रेकअप हो गया था तो उनके एक्स बॉयफ्रेंड को यकीन था कि वह इसके बाद अंगद बेदी से ही शादी करेंगी और बाद में उसकी बात सच हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी करने से पहले रित्विक भट्टाचार्या, जेम्स सिल्वेस्टर और युवराज सिंह को डेट किया था। वहीं मई 2018 में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी कर ली थी। इसके बाद नेहा ने नवंबर 2018 में अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया था। बाद में 3 अक्टूबर, 2021 को नेहा धूपिया बेटे गुरिक सिंह की भी मां बनी थीं।












Click it and Unblock the Notifications