Neetu Singh Birthday: ऐसी लड़ाई के बाद नीतू सिंह को ऋषि कपूर से हो गया था प्यार, जानें इस कपल की लव स्टोरी
Neetu Singh and Rishi Kapoor Love Story: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस नीतू सिंह और उनके दिवंगत पति एक्टर ऋषि कपूर को बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में से एक माना जाता था। ये कपल न सिर्फ स्क्रीन पर रोमांटिक दिखता था बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों हमेशा रोमांस से भरे नजर आते थे। इनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया था। साथ ही दोनों रियल लाइफ में भी एक मजबूत शादीशुदा कपल की बॉन्डिंग शेयर करते थे।
नीतू सिंह का 65वां जन्मदिन
लंबे समय से एक दूसरे का साथ निभाते हुए नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया था। जब ऋषि कपूर की तबीयत बहुत ही खराब थी तब नीतू सिंह ने उनका पूरा ध्यान रखा था। भले ही आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतू सिंह और ऋषि कपूर की लव स्टोरी को आज भी याद किया जाता है। आज नीतू सिंह का 65वां जन्मदिन है। आइए इस खास मौके पर आपको ऋषि कपूर और नीतू सिंह की रोमांचक लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

पहली नजर में हो गया था प्यार
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली मुलाकात फिल्म 'बॉबी' के सेट पर हुई थी। हालांकि उस समय दोनों ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की थी। इसके बाद दोनों फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर मिले थे। उस दौरान सेट पर दोनों के बीच खूब नोक-झोंक होती रहती थी। दोनों के बीच की इस लड़ाई ने ही इनकी नजदीकियां बढ़ा दी थी। ऋषि कपूर ने एक टीवी रिएलिटी शो में अपनी लव स्टोरी के बारे में लोगों को बताया था। ऋषि कपूर ने कहा था- साल 1974 में फिल्म जहरीला इंसान की शूटिंग के दौरान मैं नीतू से मिला था और पहली नजर में ही मुझे नीतू से प्यार हो गया था।
नीतू सिंह से होती थी तकरार
ऋषि कपूर ने बताया था- उस समय मेरी एक गर्लफ्रेंड थी लेकिन किसी बात को लेकर मेरी उससे बहस हो गई थी। मैं इस बात से बहुत दुखी हो गया था। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की पूरी कोशिश की थी। उस समय मैंने नीतू ने अपनी गर्लफ्रेंड को टेलीग्राम लिखने के लिए मदद ली थी।
ऋषि कपूर ने बताई थी अपनी लव स्टोरी
ऋषि कपूर ने अपने प्यार के बारे में बताया था- जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब डिंपल कपाड़िया की शादी हो चुकी थी। ऐसे में मेरे पास काम करने के लिए कोई हीरोइन नहीं थी। इसके बाद मैंने नीतू के साथ बहुत सारा काम किया था। कभी-कभी तो एक दिन में हम दो शिफ्ट्स भी करते थे। ऐसे में हम एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने लगे थे।
फिल्म करने के दौरान ही बढ़ी थीं नजदीकियां
ऋषि कपूर ने बताया था- फिल्म करते हुए ही हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। फिर हम एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। हम शादी करना चाहते थे। हमारी बड़ी ही नॉर्मल लाइफ रही है। दूसरे कपल की तरह हमारे बीच भी झगड़े और बहस होते हैं, पर अंत में सब ठीक हो जाता है। हमारे लिए ये सब बहुत ही आसान रहा है।
यूरोप से लौटकर नीतू सिंह को किया था प्रपोज
ऋषि कपूर ने बताया था- समय के साथ मैं अपनी गर्लफ्रेंड को भूलने लगा था और मुझे एहसास हुआ कि नीतू सिंह ही मेरे लिए परफेक्ट हैं। फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग साथ में पूरी करने के बाद मैं अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए यूरोप चला गया था लेकिन वहां मैं नीतू को बहुत मिस कर रहा था। मैंने यूरोप में रह कर नीतू को कई बार टेलीग्राम भेजा था और उसमें लिखा था कि मेरा तुम्हारे बिना दिल नहीं लग रहा है।
21 साल की उम्र में नीतू सिंह ने कर ली थी शादी
आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने यूरोप से वापस आकर नीतू सिंह को प्रपोज किया था। नीतू सिंह ने भी उन्हें अपने दिल की बात बताई थी और दोनों की खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई थी। जानकारी के अनुसार नीतू सिंह ने जब ऋषि कपूर के साथ शादी की तो उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। कपूर खानदान की बहू बनने के बाद नीतू सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हालांकि कई सालों बाद वह फिर से फिल्मों में नजर आने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications