Rishi Kapoor: पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, फोटो शेयर कर लिखा, 'मैं तुम्हें हर बार...'

ऋषि कपूर की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर इमोशनल हो गईं। उन्होंने कुछ अनसीन फोटोज शेयर करते हुए एक्टर को याद किया।

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी अदाकारी से एक खास मुकाम हासिल किया था। वह भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। आज यानी 30 अप्रैल को एक्टर की तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर पत्नी नीतू कपूर ने उनको याद किया।

ऋषि कपूर की पुण्यतिथी पर इमोशनल हुईं नीतू कपूर
तीन साल पहले आज ही के दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था। इस खबर से ना सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि लाखों फैंस को भी बड़ा झटका लगा था। आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है पत्नी नीतू कपूर ने अनसीन फोटोज शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

शेयर की अनसीन फोटो
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'तुम हर बार हर अच्छी यादों में याद आते हो।' इस तस्वीर में कपल एकसाथ स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। पत्नी के अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं और अपने पिता को याद किया।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने पहले बार फिल्म अमर अकबर एंथनी में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने एकसाथ कई सुपरहिट फिल्में की और इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद साल 1980 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने शादी कर ली। भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन बॉलीवुड में आज भी लव स्टोरी की चर्चा होती तो सबसे पहले इस कपल का ही नाम लिया जाता है।

कैंसर से हुई थी ऋषि कपूर की मौत
एक वक्त था जब ऋषि कपूर को रोमांस का किंग कहा जाता था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। एक्टर लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर की जान नहीं बच पाई। देश में लगे लॉकडाउन के दौरान ही उनका निधन हो गया था। जिसकी वजह से उनके अंतिम संस्कार में भी महज 20-25 लोग ही शामिल हो पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+