कपूर खानदान की बहुओं में है किस बात की दुश्मनी? नीतू कपूर ने करिश्मा की मां बबीता से सालों नहीं की बात, क्यों?
Kapoor Family Bahu Fighting: बी-टाउन का कपूर खानदान आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स के बीच भी चर्चा का विषय बना रहता है। कपूर खानदान का हर सदस्य किसी ने किसी पर्सनल कारण के चलते सुर्खियों में छाया रहता है। चाहे वो राज कपूर हों, रणधीर कपूर हों, ऋषि कपूर हों, करिश्मा कपूर हों या फिर खनादान के लाडले रणबीर कपूर।
बबीता और नीतू कपूर के बीच मनमुटाव
कपूर खानदान के हर सदस्य की अपनी अपनी एक खास कहानी है। वहीं इसी कड़ी में खानदान की बहुएं भी पीछे कहा रहने वाली थीं। आपको बता दें कि रणधीर कपूर की पत्नी बबीता और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर के बीच भी खटास भरी हुई है। दोनों जेठानी-देवरानी एक दूसरे से काफी खफा हैं।

जेठानी-देवरानी के बीच है खटास
आपको बता दें कि कपूर खानदान में शादी होने से पहले बबीता और नीतू सिंह दोनों ही बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस थीं। कपूर फैमिली में शादी होने के बाद दोनों ने एक्टिंग छोड़ दी थी और एक ही घर में जेठानी-देवरानी की तरह रहती थीं। दोनों के आपसी रिश्ते सही नहीं थे और बाद में बबीता की छोटी बेटी करीना कपूर ने दोनों के बीच सुलह कराई थी।
ऋषि कपूर की शादी के बाद शुरू हुआ विवाद
बबीता कपूर काफी शांत स्वभाव की महिला हैं। कपूर खानदान की एक वो ही ऐसी सदस्य हैं जिनका नाम कभी किसी विवाद के साथ नहीं जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बबीता और नतू कपूर के बीच लड़ाई तब शुरू हुई जब नीतू ने ऋषि कपूर के साथ शादी की और वह कपूर खानदान की बहू बनकर घर आईं।
करिश्मा की शादी में नहीं पहुंची थीं नीतू कपूर
जानकारी के अनुसार साल 1980 में ऋषि कपूर ने अपनी लेडी लव एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी। कहा जाता है कि बबीता और नीतू के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर करना शुरू कर दिया था। इसका उदाहरण साल 2003 में देखा गया जब रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की संजय कपूर से शादी हुई थी।
रिद्धिमा की शादी में नहीं पहुंची थीं बबीता
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की शादी में नीतू कपूर नहीं पहुंची थीं। इसके बाद जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी हुई थी बबीता भी उस शादी में शामिल नहीं हुई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं करिश्मा और करीना कपूर भी बहन रिद्धिमा की शादी में नहीं पहुंची थीं।
करीना कपूर की शादी में दूर हुआ था मनमुटाव
इसके बाद जब नीतू कपूर की मां का निधन हुआ था तो भी बबीता और उनकी दोनों बेटियां वहीं नहीं पहुंची थीं। हालांकि करिश्मा कपूर और सैफ अली खान की शादी के समय तक ये मनमुटाव थोड़ा दूर हो चुका था क्योंकि करीना की शादी में पूरा कपूर परिवार एकसाथ मौजूद था।
नीतू कपूर को बबीता ने खुद किया था इनवाइट
कहते हैं कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर को करीन की शादी के लिए इनवाइट करने के लिए खुद बबीता उनके घर गई थीं। ऐसे में कहा जाता है कि करीना कपूर ने ही अपनी मां और चाची के बीच की दूरियों को थोड़ा ही सही पर कम किया था।












Click it and Unblock the Notifications