'सलमान खान के साथ रोमांस करना चाहती हूं' नीना गुप्ता ने कह डाली दिल की बात, बोलीं- तो क्या हुआ अगर...
हाल ही में नीना गुप्ता ने सलमान खान संग रोमांस करने की इच्छा भी जताई है। नीना कहती हैं कि जब 60 साल का बंदा 20 साल की लड़की से शादी कर सकता है, तो हमारे बीच तो इतना फर्क नहीं है।
Neena Gupta: जल्द ही नीना गुप्ता की फिल्म 'ऊंचाइयां' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी नजर आने वाले हैं। चार दोस्तों की इस कहानी को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया है। फिल्म में नीना गुप्ता अहम रोल में हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले नीना चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपने अब तक के सफर के बारे में कई बातें बताई। इतना ही नहीं, नीना गुप्ता ने सलमान खान को लेकर भी काफी कुछ कहा। नीना ने सलमान खान के साथ रोमांटिक होने को लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। एक्ट्रेस की इन बातों पर फैंस भी अपना दिल हार रहे हैं।

जल्द आएगी नीना की फिल्म
ऊंचाइयां फिल्म को लेकर नीना गुप्ता काफी चर्चा में बनी हैं। दर्शक भी इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में नवभारत टाइम्स संग बातचीत में नीना गुप्ता ने अपने करियर को लेकर काफी सारी बातें कहीं। नीना गुप्ता ने अपने शुरुआती दिनों का किस्सा सुनाते हुए कहा कि उस वक्त ओटीटी वगैरह कुछ भी नहीं था।

एक्ट्रेस ने बोली ये बात
मैं पीछे मुड़कर नहीं देखती, लेकिन कभी कभी देखना पड़ता है क्योंकि ये इंसानों का नेचर होता है। फिल्म बधाई हो के बाद से ही मेरा असली सफर शुरु हुआ। मेरा मानना है कि जो मिला है, उसे हमेशा ही सहेज कर रखो। मैं भगवान से बार-बार प्रार्थना करती हूं कि मेरी सेहत ठीक रखना, ताकि जो काम मिल रहा है, उसे मेहनत से कर सकूं।

सलमान संग काम करने की जताई इच्छा
हाल ही में नीना गुप्ता रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'गुडबाय' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 16' के सेट पर पहुंची थीं। सेट पर उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई। नीना ने सलमान खान से कहा था कि मुझे भी अपनी फिल्म में किसी बूढ़ी औरत का रोल दे दो।

सलमान संग करना चाहती हैं रोमांस
नीना गुप्ता ने आगे कहा कि वे सलमान खान के साथ रोमांटक फिल्म करना चाहती हैं, मां का रोल नहीं। जब 60 साल का बंदा 20 साल की लड़की से शादी कर सकता है, तो हमारे बीच तो इतना फर्क नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ओल्डर मैन यंग औरत तो हैं ही। हमारा समाज ऐसा ही है। लेकिन सूरज जी जैसी स्क्रिप्ट लिखते हैं, वो वंटरफुल आइडिया हो सकते हैं।

'सलमान ढिंढोरा नहीं पीटते'
नीना गुप्ता ने बताया कि पिछली बार सलमान खान की फिल्म में उनकी मदर का बहुत छोटा सा रोल था। लेकिन मैं उनके साथ ये नहीं, बल्कि कुछ और करना चाहती हू्ं। वो बतौर इंसान मुझे बहुत पसंद हैं। वो मुझे बहुत हेल्प करते हैं। सलान खान कभी भी किसी चीज का ढिंढोरा नहीं पीटते।

नीना को याद आए शुरुआती दिन
इसके अलावा अपने करियर के शुरुआती दिनों को यात करते हुए नीना गुप्ता बताती हैं कि ऑटो रिक्शा ना आने की वजह से उन्हें टैक्सी का सहारा लेना पड़ता था, जो कि उन्हें काफी महंगा पड़ता था। ऐसे में पैसे ज्यादा खर्च होते थे। नीना आगे कहती हैं कि जो नहीं मिला, उसके लिए रोने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications