जब नीना गुप्ता ने बॉयफ्रेंड को पकड़ा था रंगे हाथ, किसी और के साथ सोता देख हुआ बुरा हाल, फिर जो हुआ

Neena Gupta Affairs: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। नीना गुप्ता की लाइफ एक ऐसा भी फेज था जब कई बार उनका दिल टूटा है।

नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ किसी से छिपी नहीं है। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग नीना गुप्ता का लंबे समय तक अफेयर रहा था। हालांकि विवियन ने एक्ट्रेस को शादी करने से मना कर दिया था। दोनों ने भले ही इस रिश्ते को नाम नहीं दिया लेकिन नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Neena Gupta

हालांकि केवल विवियन ने ही नहीं बल्कि नीना का कई लोगों ने दिल तोड़ा था। बता दें कि, स्कूल ऑफ ड्रामा में नीना का सचिन नाम के लड़के से अफेयर था। उस वक्त नीना की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी थी और वह शूटिंग में बिजी रहती थीं। दोनों को मिलने का वक्त नहीं मिल पाता था जिसकी वजह से आए दिन झगड़े होते थे।

हालांकि बाद में जब नीना ने उनके लिए समय निकाला और वह मिलने के लिए हॉस्टल में घुसी तो उनके कॉमन फ्रेंड्स देखकर हैरान रह गए। जब एक्ट्रेस ने उनके दोस्तों से पूछा कि सचिन कहां है तो किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद नीना को पता चला कि एक रात पहले वह किसी और लड़की के साथ कमरे में सोया था।

नीना को जैसे ही ये बात पता चली तो उनका बॉयफ्रेंड मिलने पहुंचा जिसके बाद एक्ट्रेस जोर-जोर से रोने लगीं। सचिन ने कहा कि उन्होंने उस रात ज्यादा पीली थी इसलिए उन्हें कुछ नहीं पता चला। हालांकि नीना का दिल नहीं माना और उन्हें लगा कि वह झूठ बोल रहे हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने ये रिश्ता तोड़ दिया था। हालांकि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ था इससे बाद भी उनका कई बार दिल टूटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+