नानी बनने वाली हैं नीना गुप्ता, प्रेग्नेंट हुईं बेटी मसाबा, बेबी बंप की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Masaba Gupta Pregnant: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता जल्द ही नानी बनने वाली हैं। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। मसाबा ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति सत्यदीप मिश्रा के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मसाबा की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
नीना गुप्ता बनने वाली हैं नानी
आपको बता दें कि मसाबा और सत्यदीप ने पिछले साल जनवरी महीने में शादी की थी। ये मसाबा और सत्यदीप दोनों की ही दूसरी शादी थी। 34 साल की मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंट औरत वाला इमोजी शेयर किया है। इस पोस्ट की आखिरी तस्वीर में मसाबा और उनके पति सत्यदीप मिश्रा नजर आ रहे हैं। वह अपने पति के कंधे पर सिर टिकाकर बैठी हुई हैं।

प्रेंग्नेंट हैं नीना गुप्ता की बेटी मसाबा
मसाबा गुप्ता ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- अन्य समाचारों में, दो छोटे पैर हमारी ओर आ रहे हैं, कृप्या प्यार, आशीर्वाद और केले के चिप्स (केवल नमक वाला) भेजें। उन्होंने हैशटैग में लिखा है #babyonboard #mom&dad।
साल 2023 में मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से की थी शादी
आपको बता दें कि मसाबा गुप्ता ने साल 2015 में प्रोड्यूसर मधु मंटेना से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, लेकिन साल 2018 में ये रिश्ता टूट गया था। साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं जनवरी 2023 में मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की जो कि एक शानदार एक्टर हैं। सत्यदीप मिश्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के पूर्व पति हैं। दोनों 2013 में अलग हो गए थे।
नीना गुप्ता की टूट चुकी है पहली शादी
दूसरी तरफ मसाबा गुप्ता के एक्स पति मधु मंटेना ने भी जून 2023 में योगा टीचर इरा त्रिवेदी के साथ शादी कर ली थी। आपको बता दें कि मसाबा की मां नीना गुप्ता ने सबसे पहले आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले अमलान कुसुम घोष से शादी की थी। उस समय नीना ग्रेजुएशन की स्टूडेंट थीं। ये शादी एक साल भी नहीं टिक पाई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। कहा जाता है कि इसके बाद नीना गुप्ता की सगाई पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव पंडित से हुई थी।
क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ था रिलेशन
वहीं नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के दमदार क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी नहीं की थी लेकिन साल 1989 में नीना गुप्ता ने मसाबा को जन्म दिया था। विवियन रिचर्डस् पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए नीना ने सिंगल मदर बनकर ही मसाबा की परवरिश की।












Click it and Unblock the Notifications