अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड के भाई को ड्रग केस में एनसीबी ने किया अरेस्ट
मुंबई, 25 सितंबर। एनसीबी मुंबई और गोवा ने एक संयुक्त अभियान में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गोवा से गिरफ्तार किया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उसे एक ड्रग मामले में अरेस्ट किया है। उसके पास से जब्त चरस बरामद की गई है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गोवा और मुंबई की टीम ने शनिवार को एक संयुक्त अभियान के तहत इनको अरेस्ट किया। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई ड्रग्स मामले में संलिप्त पाए गए हैं। यही कारण था कि मुंबई एनसीबी की टीम ने गोवा टीम के साथ मिल कर उन्हें गोवा में अरेस्ट किया है।
बता दें जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच के ही एनसीबी एक्टिव हुई और ड्रग्स से जुड़े मामले में अब तक दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान और अर्जुन रामपाल समेत अन्य बॉलीवुड के नामी लोगों को अपने रडार पर लिया और पूछताछ की।
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में हो चुके हैं गिरफ्तार
सुशांत सिंह की मौत के बाद उस केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एक्टर की गर्लफ्रैंड रिया को ड्रग केस को अरेस्ट करने के बाद एनसीबी ने बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को भी अरेस्ट किया था। गौरतलब है कि एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के पास जांच के दौरान हशीश और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स मिली थी और इसी के बाद उसे अरेस्ट किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल से भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications