नयनतारा की शादी में मेहमानों ने लिया इन लजीज फूड आइटम्स का स्वाद, मेन्यू देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

नयनतारा और विग्नेश की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। इंडस्ट्री के मशहूर मेहमानों से लेकर शानदार साउथ इंडियन लजीज खाने तक ने लोगों का दिल जीत लिया।

मुंबई, 9 जूनः साउथ फिल्मों की सुपरस्टार हीरोइन नयनतारा आज शादी के बधन में बंध गई हैं। उन्होंने विग्नेश शिवन से शादी कर ली है। शादी समारोह महाबलीपुरम में आयोजित किया गया था। इस शादी समारोह में कई खास लोग पहुंचे थे जिनमें शाहरुख खान, रजनीकांत, कमल हासन, चिरंजीवी, सूर्या, अजित, कार्थी, विजय सेतुपति, सामंथा रुथ प्रभु प्रमुख हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई है। वहीं शादी में पहुंचे मेहमानों के लिए बड़े ही लजीज व्यंजनों का इंतेजाम किया गया था। शादी में खाने का मेन्यू देखकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा।

शादी का अल्टीमेट मेन्यू

जानकारी के अनुसार नयनतारा और विग्नेश की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। इंडस्ट्री के मशहूर मेहमानों से लेकर शानदार साउथ इंडियन लजीज खाने तक ने लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें की नयनतारा की शादी में कर्ड राइस, डोसा, रसम राइस से लेकर कई यूनिक साउथ इंडियन आइटम्स भी मेन्यू में शामिल थे। ये सभी फूड आइटम्स बहुत ही टेस्टी थे। इसी के साथ ही डेजर्ट में मिल्क बादाम, पायसम और कई तरह की पारंपरिक मिठाइयां भी शामिल की गई थीं। खास बात यह है की नयनतारा ने अपनी शादी में अपने कल्चर को बखूबी निभाया है जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

पिछले 7 साल से एक दूसरे को कर रहे थे डेट

पिछले 7 साल से एक दूसरे को कर रहे थे डेट

नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी की बात करें तो ये दोनों साउथ इंडस्ट्री के स्टार कपल्स हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 7 साल से डेट कर रहे हैं। फिल्म 'नानुम राउडीधन' में दोनों ने एक साथ काम किया था जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। साल 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी। फिलहाल दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

आज सुबह हुई शादी

आज सुबह हुई शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारनयनतारा और विग्नेश ने एक-दूसरे के साथ आज सुबह शादी की। दोनों ब्रह्म मुहूर्त के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। शादी की रस्में सुबह 8 बजकर 10 मिनट से शुरू हुई थीं और समारोह में कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने डिजाइनर मोनिका के कलेक्शन से आउटफिट पहने थे।

नयनतारा फिल्म जवान में आएंगी नजर

नयनतारा फिल्म जवान में आएंगी नजर

नयनतारा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 जून 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। शाहरुख खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड में भी रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+