नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! जानिये किस मामले को लेकर जारी हुआ वारंट...
Nawazuddin Siddiqui wife: बिग-बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी अकसर चर्चा में रहती हैं। अपने पति नवाज पर वे पहले कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं। अब खबर आ रही है कि आलिया सिद्दीकी के खिलाफ एक वॉरंट जारी हुआ है। आइये जानते हैं आखिर क्यों आलिया सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।
खबरे हैं कि 29 फरवरी को नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया था, जिसे उनकी दोस्त द्वारा उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद जारी किया गया।

बताते चलें कि मामला साल 2022 में रिलीज फिल्म 'होली काउ' से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने ही प्रोड्यूस किया था। बताया जा रहा है कि आलिया ने अपनी दोस्त के 31 लाख 68 हजार रुपये नहीं लौटाए। ये पैसे उन्होंने दोस्त के साथ मिलकर फिल्म में लगाए थे। इसके बाद यानी पांच साल पहले दोस्त ने आलिया सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
दैनिक भास्कर से आलिया की दोस्त मंजू ने बात की तो बताया कि आलिया के साथ वे फिल्म प्रोड्यूस कर रही थीं। तभी आलिया ने उनके परिवार से कुछ पैसे उधार लिए थे। मंजू ने बताया कि पांच सालों से ये मामला लंबित है और हैरानी की बात है कि आलिया ने अभी तक उनके पैसे नहीं लौटाए।
मंजू ने आगे कहा कि आलिया सुनवाई पर भी नहीं आईं। इससे पहले आलिया के वकील आए और सेटलमेंट की बातें करने लगे। इसके बाद तो आलिया गायब ही हो गईं। मंजू ने बताया कि आलिया दूसरी सुनवाई पर भी गायब ही रही और इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया।
मंजू ने आगे कहा कि हमारे बीच झगड़ा और फिर उन्होंने मुझे फिल्म से हटाने की कोशिश भी की। इसके बाद थोड़ा हिसाब किताब हुआ। जब फिल्म रिलीज हो रही थी तो मैंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की। तब उन्होंने एक पीडीसी चेक दिया।












Click it and Unblock the Notifications