'हर बात में नाक घुसाती हैं', कंगना रनौत पर भड़कीं आलिया सिद्दीकी, नवाजुद्दीन को सपोर्ट करने पर निकाली भड़ास

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी बिग-बॉस के घर से बेघर हो गई। अब उन्होंने नवाजुद्दीन का सपोर्ट करने पर कंगना रनौत को जमकर खरी खोटी सुनाई।

Aaliya Siddiqui Slams Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह बिग-बॉस ओटीटी 2 के घर से बेघर हो गईं। घर से निकलते ही उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को जमकर खरी खोटी सुनाई।

कंगना रनौत पर भड़कीं आलिया सिद्दीकी
दरअसल, ये सभी जानते हैं कि लंबे समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी के बीच विवाद चल रहा है। आलिया ने सोशल मीडिया पर कई बार वीडियो शेयर कर नवाज पर इल्जाम लगाए हैं। एक बार उन्होंने बंगले के गेट के बाहर खड़े एक्टर से बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद कंगना रनौत ने नवाज का खुलकर सपोर्ट किया था।

Aaliya Siddiqui

'वो हर जगह पंगे लेती रहती है'
अब बिग-बॉस के घर से बाहर निकलते ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कंगना रनौत को खूब खरी खोटी सुनाई। बॉलीवुड बब्बल के साथ इंटरव्यू कंगना पर निशाना साधते हुए आलिया ने कहा, 'कंगना को मैं तवज्जो नहीं देती हूं, क्योंकि उसकी बात में दम तो होता नहीं है। वो हर जगह पंगे लेती रहती है, हर किसी से लेती रहती है। उसकी जुबान की जो वैल्यू है मेरी नजर में कुछ नहीं है।

'हर बात में नाक घुसाने की आदत है'
आलिया ने आगे कहा कि, कंगना रनौत की बातों का कोई मतलब ही नहीं है। वो बस हर बात में अपनी नाक घुसाती हैं। वो सिर्फ गलत चीजों में अपनी आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं, और सबके बारे में कुछ ना कुछ बोलती रहती हैं।"

नवाजुद्दीन का वर्कफ्रंट
वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म टीकू वेड्स शेरू में देखा गया। इस फिल्म को खुद कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ अवनीत कौर लीड रोल में नजर आईं। ये फिल्म 23 जून को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले काफी विवादों में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+