नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया को इस शख्स से हुआ प्यार, सोशल मीडिया पर बताई पूरी सच्चाई
Aaliya Siddiqui Boyfriend: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के नए बॉयफ्रेंड के बारे में जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। आलिया ने खुद बताया है कि वह अपनी आने वाली जिंदगी में अपने प्यार के साथ खुश रहना चाहती हैं।

Aaliya Siddiqui Boyfriend: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। पिछले कुछ समय से नवाजुद्दीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। काफी हंगामा होने के बाद इस कपल ने तलाक लेने का फैसला किया। फिलहाल तलाक का प्रोसेस जारी है और इसी बीच खबर आ रही है कि आलिया सिद्दीकी को उनका नया हमसफर मिल गया है। आपको बता दें कि आलिया सिद्दीकी को पति नवाजुद्दीन से अलग होने के बाद ही दूसरा प्यार भी मिल गया है। आलिया ने इंस्टा पर अपने नए पार्टनर के साथ अपनी फोटो शेयर करके लोगों को खुद ये जानकारी दी है।
आलिया सिद्दीकी के नए बॉयफ्रेंड
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के नए बॉयफ्रेंड के बारे में जानकर लोग हैरान हो गए हैं। आलिया सिद्दीकी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए बॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर की है जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मैंने जिस रिश्ते को संजोया है, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है। लेकिन मेरे जीवन में, मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वे हमेशा थे और रहेंगे।
आलिया ने कहा- मैं खुश रहना चाहती हूं
आलिया ने आगे लिखा है- लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं और ये रिश्ता वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं। इसलिए अपनी खुशी आप सबके साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है? वहीं आलिया ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा है- मैं आगे बढ़ चुकी हूं और मेरा यह रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है। ऐसा नहीं है कि हमारे बीच कोई कमिटमेंट नहीं है। मेरी अपनी जिंदगी है, जिसे मुझे अपने बच्चों के साथ जीना है और मैं अपने बच्चों को कोई दिक्कत नहीं देना चाहती।
इटली के शख्स के प्यार में डूबीं आलिया
अपने होने वाले पार्टनर की तारीफ करते हुए आलिया सिद्दीकी ने बताया- वह एक सच्चे जेंटलमैन हैं। पैसा आपको खुश नहीं करता है, बल्कि इंसान करता है। वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वह इटली से हैं और हम दुबई में मिले थे। वह मेरी बहुत इज्जत करते हैं और मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। हम लंबे समय से दोस्त थे लेकिन मुझे उन्हें जानने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया।












Click it and Unblock the Notifications