Haddi Look: माथे पर बिंदी और कानों में झुमके लगाए नवाजुद्दीन का नया लुक, फैंस बोले- 'ये ऑस्कर के लायक'
नवाजु्द्दीन सिद्दीकी ने अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी का एक और लुक शेयर किया है। एक्टर का ये नया लुक देख फैंस उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
Nawazuddin Siddiqui Haddi Look: बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अपनी हर फिल्म में अपने एक्टिंग टैलेंट से सबका दिल जीत लेते हैं। ऐसे ही एक अलग किरदार से नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' में कमाल करने वाले हैं। इस फिल्म में उनका पहली बार ऐसा लुक देखने को मिलेगा जो अब तक उनके एक्टिंग करियर में पहले कभी नहीं देखा होगा।

फिल्म हड्डी का नया लुक वायरल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर का रोल अदा करेंगे। एक के बाद एक एक्टर फिल्म का लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। नवाजुद्दीन ने हमेशा ही अपनी दमदार एक्टिंग और टैलेंट से फैंस के दिल जीते हैं, लेकिन इस बार ट्रांसजेंडर के लुक में नवाजुद्दीन ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

साड़ी पहने नवाजुद्दीन ने किया फैंस को इंप्रेस
दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्रेडिशनल गेटअप में फिल्म हड्डी का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर में नवाजुद्दीन ने माथे पर लाल बिंदी के साथ लाल रेशमी साड़ी पहनी है। वहीं अपना लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट हैवी नेकलेस और ईयरिंग्स से पहने हैं। एक्टर एक पीले रंग की ड्रेस पहने एक आदमी को देख रहे हैं और तस्वीर में मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो में एक्टर ने एक कैंडिड पोस्चर दिया है।

सोशल मीडिया पर किया लंबा चौड़ा पोस्ट
इस फोटो को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'गिरफ्तार तेरी आंखों में हुए जा रहे हैं हम, जीना नहीं है फिर भी जिए जा रहे हैं हम। @ fbdn.bdn।' इस पोस्ट पर लगातार फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
फैंस कर रहे जमकर तारीफ
नवाजुद्दीन का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोई कितना टैलेंटेड हो सकता है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, आप वास्तव में एक लेजेंड हैं, बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं। मिस्र की ओर से नमस्कार।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बंदा ऑस्कर के लायक है।'

साल 2023 में रिलीज होगी फिल्म
अक्षत अजय शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म हड्डी अगले साल 2023 में रिलीज होगी। इससे पहले, जब नवाजुद्दीन ने पहली तस्वीर शेयर की थी, तब सभी ने उनकी तुलना अर्चना पुरन सिंह से की थी। हालांकि एक्टर ने अपने इस लुक से फैंस का दिल जीत लिया था। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications