क्या आपने देखी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी की तस्वीर? डॉटर्स डे पर एक्टर ने फैंस को दिया तोहफा

हाल ही में नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। नवाज की बेटी की ये प्यारी सी तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

मुंबई, 26 सितंबर: डॉटर्स डे के मौके पर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने फैंस को एक प्यारा सा तोहफा दिया है। नवाज वैसे तो इंटरनेट पर बेहद कम ही पोस्ट करते हैं, लेकिन जब भी करते हैं इंटरनेट पर धूम मचा कर रख देते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने रविवार को भी किया, जब अभिनेता ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। नवाज की बेटी की ये प्यारी सी तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

मुस्कुराती दिखीं शोरा

मुस्कुराती दिखीं शोरा

नवाजुद्दीन ने बिटिया की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन देते हुए लिखा, तुम्हारी स्माइल से कीमती कुछ भी नहीं है। नवाज की बेटी शोरा तस्वीर में मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। शोरा बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

फैंस को पसंद आया नवाज का तोहफा

फैंस को पसंद आया नवाज का तोहफा

नवाजुद्दीन की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी बेटी की फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एख यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत सुंदर। एक और ने शोरा को प्रीटी बताया।

2019 में शेयर की थी बेटे की तस्वीर

नवाजुद्दीन की पत्नी और एक बेटी व एक बेटी हैं। बेटे यानी और बेटी शोरा की तस्वीरें वे अकसर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने बेटे की झंडा पकड़े हुए तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने सबको आजादी की बधाई भी दी।

पहले भी शेयर की बेटी की तस्वीर

साल 2018 में नवाज ने बेटी के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वे स्कूल प्रोजेक्ट में अपनी बेटी की मदद कर रहे थे। बाप-बेटी की ये जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही थी।

'हड्डी' में दिखेंगे नवाज

'हड्डी' में दिखेंगे नवाज

इससे पहले साल 2016 में नवाज ने फैंस के साथ शोरा की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे हाथ में झंडा लिए हुई थी। नवाजुद्दीन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर 'बदलापुर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मांझी', 'सेक्रेड गेम्स' और 'ठाकरे' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आए। अब वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+