'कश्मीर फाइल्स' पर बड़े-बड़े सितारों ने साधी चुप्पी लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया ये बयान, जानें क्या कहा?

'कश्मीर फाइल्स' पर बड़े-बड़े सितारों ने साधी चुप्पी लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया ये बयान, जानें क्या कहा?

मुंबई, 27 मार्च: विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, रिलीज के बाद से फिल्म सुर्खियों में है। लेकिन इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने चुप्पी साधी हुई है। तो वहीं कई अभिनेता और अभिनेत्री इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम जुड़ गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर बयान दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखेंगे। 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन और हत्याओं की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती हुई द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।

नवाजुद्दीन बोले- मैंने 'कश्मीर फाइल्स' नहीं देखी लेकिन देखूंगा'

नवाजुद्दीन बोले- मैंने 'कश्मीर फाइल्स' नहीं देखी लेकिन देखूंगा'

नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्होंने अभी द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है, लेकिन इसे जरूर देखेंगे। उनसे पूछा गया कि वह इसे क्यों देखेंगे, तो अभिनेता ने कहा, "लोग इसे देख रहे हैं, इसलिए मैं भी इसे देखूंगा।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किसी भी फिल्म निर्माता के अपने दृष्टिकोण के अनुसार फिल्म बनाने के अधिकार का भी बचाव किया है।

'कश्मीर फाइल्स' के विरोध पर क्या बोले नवाजुद्दीन

'कश्मीर फाइल्स' के विरोध पर क्या बोले नवाजुद्दीन

एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में जब नवाजुद्दीन से पूछा गया कि बॉलीवुड के एक खास वर्ग द्वारा फिल्म का विरोध किया जा रहा है, इसपर आप क्या कहेंगे? नवाजुद्दीन ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, फिल्म को बनाने का डायरेक्टर का अपना नजरिया, शैली और दृष्टिकोण होता है। उन्होंने (विवेक अग्निहोत्री) अपने नजरिए से फिल्म बनाई है। फिल्मों में कुछ चीजें जोड़ी भी जाती हैं।उन्होंने अपनी ओर से एक फिल्म बनाई। देखने लायक अच्छी है। भविष्य में अपने दृष्टिकोण से फिल्में बनाई जाएगी और यह बहुत अच्छा है।

'मैंने 'कश्मीर फाइल्स' नहीं देखी, इसलिए ज्यादा कमेंट नहीं कर सकता'

'मैंने 'कश्मीर फाइल्स' नहीं देखी, इसलिए ज्यादा कमेंट नहीं कर सकता'

नवाजुद्दीन ने आगे कहा, "जब एक फिल्म निर्माता एक फिल्म बनाता है, तो वह चीजों को देखने की एक अनूठी शैली के साथ अपने दृष्टिकोण से ऐसा करता है। किसी भी फिल्म निर्माता को वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों में भी अपना दृष्टिकोण जोड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए। मैं इससे अधिक फिल्म पर नहीं बोल सकता हूं क्योंकि मैंने फिल्म नहीं देखी है।"

'कश्मीर फाइल्स' ने की अब तक कितनी कमाई

'कश्मीर फाइल्स' ने की अब तक कितनी कमाई

कश्मीर फाइल्स ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 11 मार्च 2022 को फिल्म ने रिलीज के साथ 3.5 करोड़ रुपये की कमाई थी। तब से फिल्म का बॉक्स ऑफिस का सफर ट्रेड एनालिस्टों की उम्मीदों से कहीं ज्यादा अच्छा रहा है। रिलीज के 15 दिनों के भीतर, द कश्मीर फाइल्स ने अकेले भारत में ₹211.83 कमाए हैं। फिल्म की अब तक की कमाई 219 करोड़ से अधिक है। कश्मीर फाइल्स फिल्म 20 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाई गई थी।

नवाजुद्दीन की अपकमिंग प्रोजेक्ट?

नवाजुद्दीन की अपकमिंग प्रोजेक्ट?

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर सुधीर मिश्रा की सीरियस मेन में नजर आए नवाजुद्दीन की कुछ फिल्में आने वाली हैं। 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के साथ नवाजुद्दीन भी दिखाई देंगे। कंगना रनौत के प्रोडक्शन टीकू वेड्स शेरू पर भी नवाजुद्दीन ने काम पूरा कर लिया है, जिसमें उनके साथ अवनीत कौर होंगी। नवाजुद्दीन के पास पाइपलाइन में जोगीरा सारा रा रा और बोले चूड़ियां भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+