नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बनाया अपने सपनों का घर, खुद बने इंटीरियर डिजाइनर, पिता के नाम पर रखा बंगले का नाम
मुंबई, 28 जनवरी। बॉलीवुड में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है। इस बंगले को तैयार होने में तीन साल का समय लगा है। नवाजुद्दीन का नया बंगला उनके गांव में बने घर से प्रेरित है। खास बात यह है कि खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने इस घर को बनाने के लिए इंटीरियर डिजाइनर बन गए और घर बनने के हर चरण में काफी सक्रिय रहे। नवाजुद्दीन ने अपने इस घर का नाम अपने पिता की याद में 'नवाब' रखा है।

खूबसूरत इंटीरियर
नवाजुद्दीन ने अपने इस आलीशान बंगले को पूरी तरह से सफेद रंग का बनवाया है। पूरे बंगले में काफी पेड़-पौधे लगाए गए हैं, साथ ही बैठने के लिए काफी खुली जगह भी छोड़ी गई है। बंगले का मुख्य द्वारा लकड़ी का बना है और पूरी तरह से पारंपरिक डिजाइन का है। साथ ही बंगले की बालकनी में खूबसूरत हैंगिंग लाइट लगी हैं जो घर को और भी विंटेज लुक देने का काम करती हैं। कुछ समय पहले खुद नवाजुद्दीन ने इस घर की तस्वीर शेयर की थी जिसमे वह घर के गार्डेन में बैठकर अखबार पढ़ रहे है।
इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए नामित
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हाल ही में इंटरनेशनल ऐमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। फिल्म मेन में उनके रोल को काफी सराहा गया था और इसी फिल्म के लिए उन्हें यह नामांकन मिला है। फिलहाल वह कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स शेरू में काम कर रहे हैं। इस फिल्म से कंगना रनौत डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा नवाजुद्दीन फिल्म जोगिरा सा रा रा, बोले चूड़ियां और हीरोपंती 2 में नजर आएंगे

पसंद नहीं बॉलीवुड की बनावटी दुनिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने ग्लैमर की दुनिया में बनावटी चीजों को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि ना तो मैं फेक फिल्मों के लिए काम करता हूं और ना ही फेक रवैया अपने जीवन में रखता हूं। नवाज ने कहा कि इसकी बड़ी वजह यह है कि मुझे स्टारडम पसंद नहीं है और ना ही यह ग्लैमर की दुनिया। मुझे आम इंसान की तरह रहना ज्यादा पसंद है। आम लोगों की तरह ही मुझे जीवन जीना ज्यादा पसंद है बजाए ग्लैमर वर्ल्ड की पार्टियों में जाना। इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा बनावटीपन है जोकि मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications