National Film Awards 2023: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड न मिलने पर अनुपम खेर हुए दुखी, कहा- खुशी होती अगर मुझे......
Anupam Kher On National Award: इस समय नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सुर्खियों में छाया हुआ है। गत 24 अगस्त 2023 को ही 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है। फिल्म 'आरआरआर' से लेकर 'पुष्पा' मूवी के लीड हीरो अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में आलिया भट्ट और कृति सेनन को इस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। वहीं बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने भी नरगिस दत्त अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन का अवॉर्ड जीता है। ऐसे में विवेक अग्निहोत्री काफी खुश हुए हैं लेकिन फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर को इस बात का दुख है कि उन्हें इस मूवी में दमदार एक्टिंग करने के बाद भी बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला।
अनुपम खेर को नहीं मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
आपको बता दें कि अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। विवेक अग्निहोत्री ने इस अवॉर्ड को आतंकवाद के पीड़ितों को समर्पित किया। वहीं अनुपम खेर ने कहा है कि उनकी एक्टिंग के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिलता तो और अच्छा होता। उन्हें इस बात का दुख है कि इतनी दमदार एक्टिंग करने के बाद भी उन्हें पुरस्कार नहीं मिल रहा है।

अनुपम खेर ने कहा- बेस्ट एक्टर बनता तो और खुश होता
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके दर्द को बयां करती है। ये फिल्म मार्च 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 33 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 250.06 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि इसका बजट मात्र 25 करोड़ रुपये था।
अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट
जानकारी के अनुसार फिल्म को तारीफें तो खूब मिलीं लेकिन कुछ लोगों ने इसे 'प्रोपेगैंडा फिल्म' भी कहा। बावजूद इसके 'द कश्मीर फाइल्स' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे एक्टरों ने दमदार अभिनय किया था। वहीं फिल्म की लीड हीरो अनुपम खेर ने 'द कश्मीर फाइल्स' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- बहुत ही खुशी और गर्व कि बात है कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने नेशनल अवॉर्ड जीता है। फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड मिला।
अनुपम खेर ने कहा- अगली बार सही...
अनुपम खेर ने आगे लिखा है- एक एक्टर ही नहीं बल्कि फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर भी मैं इस फिल्म को मिली मान्यता से काफी खुश हूं। तब और खुशी होती अगर मुझे मेरी एक्टिंग के लिए भी अवॉर्ड मिलता। पर अगर सारी ख्वाहिशें पूरी हो जाएं तो आगे काम करने का मजा और उत्साह कैसे आएगा। चलिए, इस बार नहीं तो अगली बार।
नेशनल अवॉर्ड मिलने से खुश हुए विवेक अग्निहोत्री
वहीं फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी मूवी कनेशनल अवॉर्ड मिलने से काफी खुश नजर आए। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कहा है- मैं अमेरिका में हूं। सुबह-सुबह तब खबर मिली जब फोन बजने लगे तो पता चला कि 'द कश्मीर फाइल्स' को नेशनल अवॉर्ड मिला है। मैं हमेशा बोलता आया हूं कि 'द कश्मीर फाइल्स' सिर्फ मेरी फिल्म नहीं है, मैं तो सिर्फ एक माध्यम था। जितने भी कश्मीर में हुए आतंकवादी घटनाओं के पीड़ित हैं, ये फिल्म उनकी आवाज है।












Click it and Unblock the Notifications