National Doctors Day: इन हीरो-हीरोइनों ने असल में की है डॉक्टरी, कोई गायनोलॉजिस्ट, तो कोई हार्ट स्पेशलिस्ट

National Doctors Day: आज जुलाई की पहली तारीख है। इस दिन नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन लोग समाज में डॉक्टरों के योगदान का जश्न मनाते हैं। साथ ही उनके नेक काम सरहाना करते हैं और उन्हें धन्यवाद भी देते हैं। डॉक्टर्स हर इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। यानी कि फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की है। कुछ समय प्रैक्टिस भी की, लेकिन अपना करियर फिल्मों में बनाया।

आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स की कहानी बताने जा रहे हैं। जिन्होंने डॉक्टरी की और अब फिल्मी दुनिया में अपना परिचय लहरा रहे हैं। जानिए इन 8 डॉक्टरों के बारे में।

National Doctors Day

साई पल्लवी
साई पल्लवी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने विदेश की एक यूनीवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है। हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की। साई पल्लवी एक न्यूरोसर्जन बनना चाहती थीं, लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिस नहीं की।

श्रीलीला
श्रीलीला कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में अपने डेब्यू के करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी उम्र 24 साल है। उन्होंने साल 2021 में एमबीबीएस की डिग्री पूरी की।

अदिति गोवित्रिकर
अदिति गोवित्रिकर पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वह अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ अपनी प्रैक्टिस भी जारी रखती हैं। अदिति गोवित्रिकर एक मॉडल भी हैं और उन्होंने कई पेजेंट भी जीत चुकी हैं।

मेयंग चांग
सिंगर-अभिनेता मेयांग चांग एक डेंटिस्ट हैं। लेकिन वो ज्यादा प्रैक्टिस नहीं करते हैं। क्योंकि वह पूरी तरह से अपने अभिनय करियर पर फोकस कर रहे हैं। मेयांग चांग ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से लोकप्रियता हासिल की।

मोहन आगाशे
दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर मोहन आगाशे ने एमबीबीएस किया और साइकलॉजी में एमडी पूरा किया। उन्होंने त्रिमूर्ति, हू तू तू, गजा गामिनी और कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। मोहन आगाशे एक फेमस थिएटर पर्सनालिटी भी हैं।

अजमल अमीर
अजमल अमीर जो साउथ इंडियन फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने यूक्रेन से अपनी मेडिकल की डिग्री पूरी की। हालांकि उन्होंने अभिनेता बनने का विकल्प चुना। अजमल अमीर ने कई मलयालम और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है।

अदिति शंकर
अदिति शंकर ने रामचंद्रन विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया। इसे पूरा करने के बाद, उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। अदिति शंकर निर्देशक शंकर की बेटी हैं।

भरत रेड्डी
भरत रेड्डी पेशे से हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वह अपने मेडिकल और एक्टिंग करियर दोनों को बखूबी मैनेज करते हैं। भरत रेड्डी ने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+