मेरा सुनकर लोग थक जाते... मैथिली ठाकुर को मिला क्रिएटर्स अवॉर्ड, पीएम मोदी ने कही ऐसी बात कि वायरल हुआ VIDEO

Maithili Thakur and PM Modi: नरेंद्र मोदी ने आज नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड में डिजिटल दुनिया की जानी-मानी युवा हस्तियों को सम्मानित किया। इस लिस्ट में बिहार की गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम रहा।

बताते चलें कि पीएम मोदी ने 20 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए। इनके लिए तकरीबन 1.5 लाख नॉमिनेशन मिले थे। इसके बाद वोटिंग राउंड के दौरान विनर्स का सिलेक्शन हुआ, जिसके लिए 10 लाख वोट पड़े। फिर जाकर इंटरनेशनल क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को चुना गया।

Maithili Thakur

अब प्रधानमंत्री मोदी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मैथिली को बधाई दे रहे हैं। मैथिली को कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पीएम ने इस दौरान एक बात कही- लोग मुझे सुनकर थक गए हैं, चलिये अब आप ही कुछ सुना दीजिये। मैथिली बोली कि सर ऐसा नहीं है। इसके बाद मैथिली ने डिमिक डिमिकक डमरू बाजे, प्रेम मगन नाचे भोला बजने लगा।

इसके बाद मैथिली ने पीएम से सेल्फी लेने की गुजारिश की। जिसपर पीएम ने कहा कि सेल्फी के बिना भी आजकल नहीं चलता है। सेल्फी लेते-लेते मैथिली ने कहा कि आपसे मिली, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

बताते चलें कि इस कैटेगरी में 20 से भी ज्यादा अवॉर्ड दिए गए। इसमें बेस्ट स्टोरीटेलिंग से लेकर द डिस्रप्टर ऑफ दी ईयर, ग्रीन चैम्पियन अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, बेस्ट ट्रैव क्रिएटर और भी कई सारी कैटेगरी में लोगों को सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+