National Cinema Day 2023: 'नेशनल सिनेमा डे' पर मेचगी धूम, इस दिन सिर्फ 99 रुपये में देखें कोई भी फिल्म
National Cinema Day 2023: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसके बाद से ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है। वहीं भारत में ये फिल्म अब तक 600 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है और लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर इसके एक्शन सीन्स और किंग खान की दमदार एक्टिंग खूब पसंद आ रही है।
13 अक्टूबर को होगा नेसनल सिनेमा डे
साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' को अब कमाई के मामले में और ज्यादा फायदा होने वाला है। खबर है कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आगामी 13 अक्टूबर 2023 को 'नेशनल सिनेमा डे' मनाने की घोषणा की है। ऐसे में इस दिन सभी फिल्मों के टिकट्स सिर्फ 99 रुपए में उपलब्ध होंगे।

99 रुपए में देखें कोई भी फिल्म
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'नेशनल सिनेमा डे' 13 अक्टूबर 2023 को वापस आ रहा है। अविश्वसनीय सिनेमाई अनुभव के लिए पूरे भारत में 4000+ से अधिक स्क्रीन पर हमसे जुड़ें। मूवी टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपए। दोस्तों और परिवार के साथ अपनी पसंदीदा फिल्मों का आनंद लेने का ये सबसे अच्छा दिन है।
पिछले साल 75 रुपए में मिली थी टिकट
आपको बता दें पिछले साल भी 'नेशनल सिनेमा डे' सेलिब्रेट किया गया था जिसके चलते आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बहुत फायदा हुआ था। 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में उस दिन काफी इजाफा हुआ था। फिल्म ने सिर्फ एक दिन में करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। बीते साल 'नेशनल सिनेमा डे' पर टिकट की कीमत 75 रुपए थी।
'जवान' को नेशनल सिनेमा डे पर हो सकता है फायदा
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को नेशनल सिनेमा डे पर फायदा पहुंच सकता है। ऐसे में फिल्म उस दिन अच्छी कमाई कर कोई नया रिकॉर्ड बना सकती है। इसके अलावा नेशनल सिनेमा डे से पहले विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' और 'फुकरे 3' भी रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों को भी इसका फायदा मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications