क्या हार्दिक की इस हरकत ने तुड़वाई शादी? 'वफादारी' को लेकर नताशा ने खोला राज

Natasha Stankovic Crypic Post: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के जुलाई 2024 में तलाक की घोषणा ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। दोनों का बेटा है, जिसकी परवरिश दोनों ही कर रहे हैं। दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी समय से छाई रहीं। हालांकि, उन्होंने इसपर कोई खास रिएक्शन कभी नहीं दिया। मगर फिर तलाक की पोस्ट सामने आई जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया।

नताशा तलाक के बाद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर अपने पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों भी नताशा के कई सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Natasa Stankovic

वफादारी को लेकर क्या बोलीं नताशा?
बताते चलें कि नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक ने कथित तौर पर ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट करना शुरू कर दिया था। इससे लोगों में एक्साइटमेंट पैदा हो गई कि क्या हार्दिक और नताशा के अलग होने के पीछे बेवफाई का हाथ था, लेकिन दोनों ने इस पर चुप्पी साधे रखी। 12 सितंबर, 2024 को नताशा स्टेनकोविक ने अपनी IG स्टोरीज पर वफादारी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया।

इस पोस्ट में लिखा था कि आपकी पीठ पीछे की गई वफादारी का लेवल बहुत ऊंचा होता है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर की थी। अब इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट एक्ट्रेस ने शेयर किया, रिएक्शन्स की भरमार सी आ गई।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिलेशनशिप
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी प्रेमिका नताशा स्टेनकोविक ने 1 जनवरी, 2020 को एक क्रूज पर सगाई की। इस जोड़े ने मई 2020 में एक प्राइवेट वेडिंग की और दो महीने बाद अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया। जब दोनों की शादी हुई तो कोरोना फैला हुआ था ऐसे में कपल ने महामारी के चलते अच्छी तरह सेलिब्रेशन नहीं किया। हालांकि इसके बाद 14 फरवरी साल 2023 को हिंदू और ईसाई रीति रिवाजों से एक बड़े शानदार समारोह में कपल ने दोबारा शादी की।

मगर फिर तमाम तरह की अटकलों के बाद 18 जुलाई साल 2024 को कपल ने अलग होने की सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+