Naseeruddin Shah ने वॉशरूम के हैंडल पर लटकाए है अवॉर्ड्स, एक्टर ने कहा, 'मेरे लिए इसकी कोई वैल्यू नहीं'

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्मफेयर में मिलने वाले अवॉर्ड्स को फालतू कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि वह इन अवॉर्ड्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी। जिसकी वजह से अब तक उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इन्हीं अवॉर्ड्स को फालतू बताया।

नसीरुद्दीन शाह का बड़ा बयान
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। बीते कुछ दिनों में एक्टर ने कई ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा। एक इंटरव्यू के दौरान अब एक्टर ने बताया कि वह कैसे इन अवॉर्ड्स का अपने घर में इस्तेमाल करते हैं।

एक्टर को फालतू लगते हैं अवॉर्ड्स
जब एक्टर से पूछा गया कि, क्या यह अफवाह सही है कि आप मिलने वाले अवॉर्ड्स को अपने फार्महाउस के दरवाजों के हैंडल को शिल्प करने के लिए इस्तेमाल करते हैं? इसका जवाब देते हुए नसीरुद्दीन शाह की हंसी छूट गई और उन्होंने इस अफवाह की ना सिर्फ पुष्टि की बल्कि मिलने वाले अवॉर्ड्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

अवॉर्ड्स पर जताई नाराजगी
नसीरुद्दीन शाह ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुझे इन अवॉर्ड्स पर गर्व नहीं है। जब मुझे शुरुआती दिनों में मिले तो मैं खुश था, लेकिन फिर मेरे चारों ओर ट्रॉफियां जमा होने लगीं। कोई भी एक्टर अपनी एक्टिंग में पूरा जीवन लगा देता है लेकिन अवॉर्ड के लिए किसी एक एक्टर को चुना जाता है और कहा जाता है कि ये इस साल का बेस्ट एक्टर है। लेकिन क्या ये सही है?

हैंडल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बने हैं
नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि, 'मेरे लिए इन ट्रॉफी की कोई वैल्यू नहीं है। पिछले दो सालों में मुझे मिले कोई भी अवॉर्ड मैं लेने नहीं गया। इसलिए, जब मैंने एक फार्महाउस बनाया तो मैंने इन पुरस्कारों को वहां रखने का फैसला किया। जो भी वॉशरूम जाएगा, उसे दो-दो अवॉर्ड मिलेंगे, क्योंकि हैंडल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बने हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+