हिंदी सिनेमा की इस बड़ी हस्ती को किया 5 साल तक डेट लेकिन नहीं हो पाई शादी,दर्द भरी है 'रॉकस्टार' गर्ल की कहानी

Nargis Fakhri and Uday Chopra relationship:आज सुबह से बॉलीवुड की 'रॉकस्टार गर्ल' नरगिस फाखरी चर्चा में बनी हुई हैं, वजह है उनकी बहन 'आलिया फाखरी', जिन्हें कि एक मर्डर केस के तहत हिरासत में लिया गया है। उनके ऊपर अपने प्रेमी जैकब्स और उनकी महिला मित्र को जलाकर मारने का आरोप लगा है।

वो इस वक्त न्यूयॉर्क शहर की रिकर्स द्वीप जेल में बंद है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं तो वहीं खुद इस मामले में नरगिस ने भी चौकाने वाला जवाब दिया है।

Nargis Fakhri

उनकी ओर से कहा गया है कि 'वो इस मामले में कुछ नहीं जानती हैं क्योंकि वो पिछले 20 सालों से अपनी बहन के संपर्क में नहीं है और उन्हें भी न्यूज चैनलों के जरिए इस बारे में पता चला है।'

तो वहीं नरगिस की मां ने कहा है कि 'वो आलिया को जानती हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी बेटी ऐसा कुछ नहीं कर सकती है।' अब क्या सच और क्या झूठ है, इस बारे में पता तो अगली सुनवाई में चलेगा। फिलहाल इस खबर ने एक बार फिर से नरगिस फाखरी की पर्सनल लाइफ को चर्चित कर दिया है, जिसमें काफी दर्द भरा हुआ है।

मालूम हो कि नरगिस वैसे तो न्यूयार्क में जन्मी हैं लेकिन उनके पिता मूलरूप से पाकिस्तानी थे जबकि उनकी मां चेक गणराज्य की हैं। खास बात ये है कि उनके पिता मोहम्मद फाखरी एक पुलिस अधिकारी थे। इस शादी से मिस्टर फाखरी को दो बेटियां नरगिस और आलिया हैं।

तलाक के कुछ वक्त बात उनके पिता का निधन भी हो गया

लेकिन जब नरगिस मात्र 6 साल की थीं तभी उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया था और इस तलाक के कुछ वक्त बात उनके पिता का निधन भी हो गया। नरगिस खुद को 'ग्लोबल सिटीजन' बताती हैं और वो न्यूयॉर्क के यॉर्कटाउन में मोहेगन लेक में पली-बढ़ीं हैं।

नरगिस को 2009 के किंगफिशर कैलेंडर में जगह मिली

इन्होंने करियर के रूप में मॉडलिंग चुनी और इसी मॉडलिंग से उन्हें 2009 के 'किंगफिशर कैलेंडर' में जगह मिली और इसी के प्रमोशनल शूट के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता इम्तियाज अली से हुई थी, जिन्होंने उन्हें 'रॉकस्टार' फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ब्रेक दिया।

बॉलीवुड प्रेमियों के बीच एक अलग पहचान बनाई

हिंदी ना आने के बावजूद नरगिस ने फिल्म में बढ़िया काम किया और बॉलीवुड प्रेमियों के बीच एक अलग पहचान बनाई। इसी दौरान उनकी मुलाकात हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस यश चोपड़ा कैंप के छोटे बेटे उदय चोपड़ा से हुई । साल 2013 में दोनों किसी एक शूट के दौरान पहली बार मिले थे, इसके बाद दोनों के कुछ क्लोज तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिससे दोनों के रिलेशनशिप का पता लोगों को चला लेकिन फिर दोनों अचानक से लाईमलाइट से दूर हो गए।

5 साल तक डेट लेकिन नहीं हो पाई शादी, आज भी सिंगल हैं दोनों

साल 2021 में एक चैट शो के दौरान नरगिस ने खुलासा किया था कि 'वो पांच साल तक उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थी और औरों की तरह उन्हें भी लगता था कि वो उनसे शादी करेंगी लेकिन हमारा पांच साल का रिश्ता मात्र 5 मिनट में टूट गया।'

नरगिस ने ब्रेकअप की वजह नहीं बताई थी

हालांकि नरगिस ने ब्रेकअप की वजह नहीं बताई थी। उन्होंने खुद के बॉलीवुड से गायब होने के पीछे ये भी कहा था कि 'लोग उनसे काम के बदले कुछ समझौता करने के लिए कह रहे थे जो वो कर नहीं पाईं इसलिए वो वापस न्यूयार्क और मॉडलिंग की दुनिया में लौट गईं क्योंकि वो सस्ती लोकप्रियता के लिए चरित्र से समझौता नहीं कर सकती थीं।'

"शादी एक ऐसी चीज है जो मुझे परिभाषित नहीं करती है"

हालांकि नरगिस के इस बयान पर उदय चोपड़ा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन वो आज तक सिंगल ही हैं तो वहीं फाखरी ने मई 2018 में, फाखरी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्माता मैट अलोंजो के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी लेकिन ये रिश्ता भी साल 2019 खत्म हो गया। फाखरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "शादी एक ऐसी चीज है जो मुझे परिभाषित नहीं कर सकती है"।

क्या लगा है नरगिस की बहन पर आरोप?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नरगिस की छोटी बहन आलिया 35 वर्षीय एडवर्ड जैकब्स से प्रेम करती थीं लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था और इसके बाद जैकब्स की लाइफ में दूसरी लड़की अनास्तासिया एटियेन आ गई थी। आलिया ने जैकब्स से पैचअप करने की कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया इसलिए उसने एक दिन गुस्से में उस गैरज में आग लगा दी, जहां उस वक्त एडवर्ड जैकब्स अपनी महिला मित्र अनास्तासिया एटियेन के साथ था। दोनों की मौके पर ही आग से जलकर मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+