नाना पाटेकर ने बादशाह के रैप का उड़ाया मजाक, रिएलिटी शो में सबके सामने कही ऐसी बात

Nana Patekar On Badshah: हिंदी फिल्मों के फेमस एक्टर नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी तीखी बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस हैं। हाल ही में वह टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' में गेस्ट बनकर पहुंचे थे।

नाना पाटेकर ने बादशाह के रैप का बनाया मजाक
इस शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में नाना पाटेकर शो के जज रैपर बादशाह के रैप का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जज और प्रतियोगियों के सामने बादशाह के रैप का जमकर मजाक उड़ाया।

Nana Patekar On Badshah

रिएलिटी शो में नाना पाटेकर ने कही ऐसी बात
इतना ही नहीं नाना पाटेकर ने लाइव शो में परफॉर्म करने का चैलेंज तक दे डाला। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपना मजाक उड़ता हुआ देख रैपर बादशाह का चेहरा एकदम उतर गया था। आपको बता दें कि नाना पाटेकर अपनी अपकमिंग फिल्म 'वनवास' को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंचे थे। उनके अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और अनिल शर्मा भी इस शो का हिस्सा बने थे।

नाना पाटेकर ने कभी नहीं सुना बादशाह का रैप
शो में नाना पाटेकर ने रैपर बादशाह का सभी लोगों के सामने काफी मजाक उड़ाया। उन्होंने बादशाह से कहा कि वह किस तरह से रैप करते हैं ये उन्होंने कभी सुना ही नहीं है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि एक प्रतियोगी की मां शो के जज बादशाह से सवाल पूछती हैं कि वह जो रैप करते हैं, वो कैसे कर लेते हैं। जैसे ही रैपर जवाब देने लगते हैं तो नाना पाटेकर उनकी बात को काटते हुए कहते हैं- मैंने तुझे कभी सुना नहीं है बेटा, किस तरह से होता है वो?

बादशाह ने नाना पाटेकर को दिया ऐसा जवाब
वहीं नाना पाटेकर के इस सवाल का जवाब देते हुए बादशाह कहते हैं- जैसे आप अभी आए और मुझसे बहुत प्यार से मिले। अगर आप सुन लेते तो शायद नहीं मिलते। रैपर का जवाब सुनकर नाना पाटेकर अजीब सा एक्सप्रेशन देते हैं, जिसके बाद सिंगर बोलती बंद हो जाती है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात
नाना पाटेकर और बादशाह का ये वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- इसे तो फालतू में शो पर रखा है। ये किसी भी काम का नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हनी सिंह को सुनना चाहिए, ये फालतू का है। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- नाना से पंगा नहीं लेना था।

गुरु श्री श्री रविशंकर को बादशाह ने सुनाया था रैप
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब बादशाह के रैप का मजाक उड़ाया गया हो। इससे पहले बादशाह ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ एक लाइव वीडियो रखा था। उस दौरान बादशाह ने श्री श्री रविशंकर को भगवान शिव से जुड़ा एक रैप सॉन्ग सुनाया था।

लोगों ने उड़ाया था बादशाह का मजाक
रैप सुनने के बाद रवि शंकर ने बादशाह से कहा था कि उन्होंने जो लाइनें अभी सुनाई हैं, अब वह उसे गाकर सुनाएं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। ऐसे में लोगों ने रैपर बादशाह को काफी ट्रोल भी किया था और उनका खूब मजाक बना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+