Welcome 3: आखिर क्यों वेलकम 3 से 'मजनू भाई' और 'उदय शेट्टी' का कटा पत्ता? सामने आई ये बड़ी वजह

फिल्म वेलकम 3 की अनाउंसमेंट के बाद हर तरफ यही चर्चा थी कि नाना पाटेकर आखिर क्यों फिल्म से बाहर हो गए। अब एक्टर ने खुद इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

Nana Patekar Welcome 3: हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 का पोस्टर शेयर कर अनाउंसमेंट की थी। लेकिन इसमें फिल्म वेलकम के मुख्य किरदार नाना पाटेकर और अनिल कपूर नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने फिल्म में ना होने को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

फिल्म वेलकम और वेलकम बैक में नाना पाटेकर ने उदय शेट्टी का किरदार निभाया था जो कि फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। ऐसे में अब फैंस काफी निराश हो गए। वह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। अब खुद फिल्म द वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना पाटेकर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।

Nana Patekar

जब इवेंट के दौरान नाना पाटेकर से पूछा गया कि आखिर वह क्यों फिल्म वेलकम 3 का हिस्सा नहीं हैं? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'उनको लगता है कि हम पुराने हो गए. इसीलिए शायद उन्होंने नहीं लिया। द वैक्सीन वॉर के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, उन्हें लगता है कि हम अभी पुराने नहीं हुए हैं, इसलिए इन्होंने ले लिया.... सिंपल है।'

नाना पाटेकर ने आगे कहा कि, 'इंडस्ट्री कभी किसी के लिए बंद नहीं होती है। अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं तो लोग आपको अप्रोच करेंगे। आपको ये जानना चाहिए कि आप कर सकते हैं और आप जानना चाहते हैं, और ये मेरा और आखिरी चांस ये सोचकर उतनी ही जान डालनी चाहिए उसमें। आप करना चाहते हो या नहीं ये सब इस पर निर्भर करता है।'

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने इसके पीछे की वजह बताई थी कि फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने क्यों किनारा कर लिया। वैसे तो फिल्म दोनों के बिना सोची भी नहीं जा सकती लेकिन प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने सबसे पहले दोनों से ही इस फिल्म को साइन करने को लेकर बात की थी लेकिन दोनों ने ही मना कर दिया। फिल्म के लिए अनिल कपूर ने लगभग 18 करोड़ फीस मांगी थी। जिसे सुनकर खुद प्रोड्यूसर हैरान रह गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर के मना करने के बाद नाना पाटेकर ने भी फिल्म से दूरी बनाने का फैसला किया। उनका कहना था कि वह मजनू के बिना इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। फिलहाल वेलकम 3 की शूटिंग को रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि प्रोड्यूसर ने फिल्म की पुरानी टीम को फीस अभी तक क्लियर नहीं की है।

फिल्म वेलकम 3 की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, दलेर मेहंदी और मीका सिंह जैसे बड़ी सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में इस बार स्टारकास्ट में काफी बदलाव किए गए हैं। ये फिल्म अगले साल दिवाली 2024 पर रिलीज होगी।

वहीं नाना पाटेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएँगे। इस फिल्म की कहानी कोरोना महामारी पर आधारित है। फिल्म में वह एक वैज्ञानिक का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+