ये हैं भोजपुरी सिनेमा की 'नोरा फतेही', 15 साल से करती हैं ऐसे स्टेज शोज, 34 की उम्र में बनी करोड़ों की मालकिन
Namrata Malla: इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने भारत के हर कोने में अपनी खास पहचान बना ली है। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। नम्रता आए दिन अपने आइटम सॉन्ग और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री
नम्रता मल्ला ने भले ही सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं पर असली पहचान उन्हें खेसारी लाल यादव के गाने 'दो घूंट' से ही मिली थी। नम्रता मल्ला ने खुद बताया था कि जब उन्हें ये गाना ऑफर किया गया था तो उन्होंने फौरन इसके लिए हां कह दिया था। इस गाने में फैंस को खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री काफी पंसद आई है। ये गाना काफी वायरल हुआ था और नम्रता भी सुपरहिट साबित हुई थीं।

15 साल से इंडस्ट्री में डांस नंबर्स कर रही हैं नम्रता
आपको बता दें कि नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। एक इंटरव्यू के दौरान नम्रता मल्ला ने अपनी फिटनेस और करियर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। नम्रता मल्ला ने बताया था कि वह पिछले 15 साल से इंडस्ट्री में डांस नंबर्स कर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा वह साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में भी आइटम नंबर्स कर चुकी हैं।
नम्रता ने सिंगर पवन सिंह के साथ भी किया काम
'दो घूंट' गाने में नम्रता मल्ला की परफॉर्मेंस देखने के बाद ही भोजपुरी इंडस्ट्री के दमादार एत्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ 'लाल घाघरा' में काम करने का मौका मिला था। 'दो घूंट' की तरह नम्रता और पवन सिंह 'लाल घाघरा' गाना भी काफी पसंद किया गया था।
लॉकडाउन में नम्रता मल्ला ने बनाए वर्कआउट वीडियोज
नम्रता मल्ला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लॉकडाउन के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करने शुरू किए थे। उनके इन वर्कआउट वीडियोज को मिलियन व्यूज मिलने लगे थे। लॉकडाउन खुलते ही नम्रता मल्ला की किस्मत भी बदल गई थी। आज वह सोशल मीडिया से ही मौटी कमाई करती हैं।
इंस्टाग्राम से करती हैं मोटी कमाई
आपको बता दें कि नम्रता मल्ला इन दिनों म्यूजिक वीडियोज और स्टेज शोज के अलावा इंस्टाग्राम से भी अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड डांस वीडियोज की रील्स पोस्ट करती हैं जिसके चलते वह लाखों में कमाई करती हैं। वहीं उनके जानदार आइटम नंबर्स के चलते उन्हें भोजपुरी सिनेमा की 'नोरा फतेही' कहकर भी बुलाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications