'मेरा नाम नीसा है', अपना गलत नाम सुनकर अजय देवगन-काजोल की बेटी को आया गुस्सा और फिर.....

Nysa Devgan Video: नीसा के रेस्तरां से बाहर आते ही पैपराजी उनका नाम लेकर चिल्लाने लगते हैं- न्यासा, न्यासा। उसके बाद कार में बैठने से पहले वह झल्लाकर कहती हैं- 'मेरा नाम नीसा है।'

nysa devgan

Nysa Devgan Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी नीसा देवगन आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अक्सर हर बड़े इवेंट्स और पार्टीज में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर नीसा देवगन की फैन फॉलोइंग हर रोज बढ़ती जा रही है। नीसा ने फिलहाल बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए हमेशा उत्सुक नजर आते हैं। नीसा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में नीसा देवगन पैपराजियों पर अपने नाम के उच्चारण को लेकर चिढ़ती नजर आईं।

अपना गलत नाम सुन चिढ़ जाती हैं नीसा देवगन
नीसा देवगन को गत 13 अप्रैल की शाम को मुंबई में देखा गया था। उन्हें ओरी के साथ बांद्रा के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था। आपको बता दें कि ज्यादातर लोग नीसा को न्यासा कहकर बुलाते हैं, जिससे वो चिढ़ जाती हैं। लेकिन अब फाइनली उन्होंने अपने नाम को लेकर खुलेआम रिएक्ट किया है।

'मेरा नाम नीसा है'
मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर नीसा देवगन को कैजुअल नॉटेड टॉप और हाई-राइज जींस पहने देखा गया था। उन्होंने अपने बाल खोल रखे थे और ओरी के साथ चलते हुए वह मुस्कुरा रही थीं। नीसा के रेस्तरां से बाहर आते ही पैपराजी उनका नाम लेकर चिल्लाने लगते हैं- न्यासा, न्यासा। उसके बाद कार में बैठने से पहले वह झल्लाकर कहती हैं- 'मेरा नाम नीसा है।' देखें वीडियो-

मौनी रॉय के साथ दिखीं नीसा देवगन
आपको बता दें कि नीसा देवगन को बांद्रा के एक रेस्तरां में दोस्त ओरी, एक्ट्रेस मौनी रॉय और कोरियोग्राफर तुषार कालिया के साथ स्पॉट किया गया। वहां मौनी अपनी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में जलवा बिखेर रही थीं, जबकि तुषार ओवरसाइज शर्ट और रिप्ड जींस पहने नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि सिंगापुर के ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में स्कूल खत्म करने के बाद फिलहाल नीसा स्विट्जरलैंड में आगे की पढ़ाई कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+